फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   200 indian students stuck in america due to Harvey storm

अमेरिका के हार्वे तूफान में फंसे 200 भारतीय छात्र पूरी तरह सुरक्षित

Mon, 28 Aug 2017 11:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 28 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
200 indian students stuck in america due to Harvey storm
Indian in America

ह्यूस्टन में भारतीय काउंसल जनरल अनुपम राय ने आधिकारिक ट्वीट के जरिए सूचना दी है कि अमेरिका के हार्वे तूफान में फंसे 200 भारतीय छात्र पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बता दें कि अमेरिका के टेक्सास में हार्वे तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस तबाही में जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


भारत के भी कई लोग इस तूफान में फंस गए थें। भारत के 2 छात्र अमेरिका के इस तूफान की चपेट में आने की वजह से ICU में हैं। 200 से ज्यादा भारतीय छात्र इस तूफान में फंसे हुए थें। 
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका के टेक्सास में हार्वे तूफान ने मचाई भारी तबाही,देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि उनका मंत्रालय इस मामले की जांच कर रहा है और 200 छात्रों को बचाने के लिए पूरा प्रयास करेगा। हार्वे की चपेट में आये दो भारतीय छात्रों का नाम शालिनी और निखिल भाटिया है। 

पढ़ें: ‘हार्वे’ तूफान ने अमेरिका में बरपाया कहर, 3 की मौत 14 घायल

विदेश मंत्री ने कहा कि तूफान में फंसे 200 असहाय भारतीय छात्रों को भी बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने भोजन पहुंचाने की कोशिश की थी लेकिन यूएस कोस्ट गार्ड ने हमे अनुमति नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed