{"_id":"5b877af542c7924676417a86","slug":"2-2-dialogue-between-india-and-america-may-be-held-in-next-week-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और अमेरिका के बीच बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी, दिल्ली में होगी 2+2 वार्ता : अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत और अमेरिका के बीच बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी, दिल्ली में होगी 2+2 वार्ता : अमेरिका
भाषा, वाशिंगटन
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
mike pompeo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और अमेरिका के बीच दो बार रद्द हो चुकी 2+2 वार्ता आखिरकार दिल्ली में होने जा रही है। अमेरिका ने इस वार्ता को लेकर रणनीतिक साझेदारी के संकेत दिए हैं। ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अगले सप्ताह नयी दिल्ली में होने वाली पहली भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे वहीं रणनीतिक साझेदारी भी बढ़ेगी। ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि इस बैठक के कुछ अच्छे परिणाम निकलेंगे।
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जिम मैटिस इस 2+2 वार्ता के लिए अगले हफ्ते नयी दिल्ली जाएंगे। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कल अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों मंत्री अपने भारतीय समकक्षों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेंगे। वे लोग महत्वपूर्ण राजनयिक और सुरक्षा प्राथमिकताओं पर भारत के साथ अमेरिका की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘वार्ता हमारे दोनों देशों के बीच गहन रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्र में ठोस सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत के उदय का संकेत है।’नोर्ट ने कहा कि अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी का महत्व अमेरिकी राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति और दक्षिण एशिया एवं भारत-प्रशांत रणनीतियों में उजागर किया गया है।
विज्ञापन