फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   17 states on the separation of families, lawsuits on Trump administration

परिवारों को अलग करने पर 17 राज्यों ने ट्रंप प्रशासन पर किया मुकदमा

Wed, 27 Jun 2018 01:49 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
17 states on the separation of families, lawsuits on Trump administration

अमेरिका में वाशिंगटन, न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया समेत 17 राज्यों ने अधिकारियों को आव्रजक परिवारों को फिर से मिलवाने के लिए मजबूर करने के प्रयास में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर मुकदमा दायर किया है। इन परिवारों को अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर अलग कर दिया गया था। 

विज्ञापन

 

कैलिफोर्निया में एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार को एक अलग लेकिन ऐसे ही एक मुकदमे पर आदेश दिया। सैन डिएगो में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश डाना साब्रॉ ने सीमा अधिकारियों को आदेश दिया कि वह मंगलवार के आदेश से 30 दिन के भीतर बच्चों को उनके परिवार से मिलवाएं और अगर बच्चे की उम्र पांच साल से कम है तो 14 दिन के भीतर उन्हें उनके परिवार से मिलवाया जाए। न्यायाधीश ने परिवारों को अलग करने पर राष्ट्रव्यापी आदेश भी दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संघीय न्यायाधीश का यह आदेश राज्यों के मुकदमे पर कैसे असर डालेगा। न्यू जर्सी के अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल ने ईमेल से भेजे एक बयान में कहा कि परिवारों को अलग करने की प्रशासन की नीति निश्चित तौर पर क्रूर है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि आव्रजक अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में 2,300 बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर दिया। जैसे ही रोते-बिलखते बच्चों की तस्वीरें और रिकॉर्डिंग सामने आई तो दुनियाभर में इसे लेकर आक्रोश पैदा हो गया। सिएटल स्थित आव्रजक अधिकारी समूह ने वाशिंगटन में हिरासत में रह रहे शरणार्थियों की ओर से सोमवार को मुकदमा दायर किया है। जिन राज्यों ने मुकदमा दायर किया है उनमें मैसाच्युसेट्स, कैलिफोर्निया, डेलावेयर, आयोवा, इलिनोइस, मैरीलैंड, मिनेसोटा, न्यू जर्सी, न्यू मैक्सिको, न्यूयॉर्क, नॉर्थ कैरोलीना, ओरेगोन, पेन्सिलवेनिया, रोड आइलैंड, वरमॉण्ट, वर्जीनिया और वाशिंगटन शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed