फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   16-year-old American boy's tweet breaks world record

16 वर्षीय अमेरिकी लड़के के ट्वीट ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Thu, 11 May 2017 03:37 AM IST
amaruajala.com- Presented By: Abhishek Tiwari
amaruajala.com- Presented By: Abhishek Tiwari Updated Thu, 11 May 2017 03:37 AM IST
विज्ञापन
16-year-old American boy's tweet breaks world record
American boy's tweet - फोटो : social media

16 वर्षीय अमेरिकी लड़के द्वारा एक साल के लिए फ्री चिकन नगेट का आग्रह करना ट्विटर पर सबसे ज्यादा रीट्वीट करने वाला मैसेज बनाया गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीवी शो की मेजबान ऐलेन डी जेनेरस द्वारा 2014 ऑस्कर समारोह के दौरान ली गई प्रतिष्ठित सेल्फी के नाम दर्ज था। 3430500 मिलियन रीट्वीट और काउंटिंग के साथ अमेरिका के कार्टर विल्करसन ने डी जेनेरस के रिकॉर्ड को सफलतापूर्वक तोड़ दिया।

विज्ञापन


पिछले महीने विल्करसन ने एक फास्ट फूड रेस्तरां चेन को एक ट्वीट करते हुए यह पूछा था कि कितने रीट्वीट्स में उन्हें एक साल के लिए फ्री में चिकन नगेट खाने को मिलेंगे। ट्वीट के जवाब में फास्ट फूड रेस्तरां ने 18 मिलियन यानी 1 करोड़ 80 लाख रीट्वीट्स की मांग की थी। इसे लेकर कार्टर ने ट्वीटर पर अपने लक्ष्य के लिए लोगों से ऑनलाइन समर्थन मांगी तो लोगों ने भी उनका जमकर समर्थन किया और अब उनका यह ट्वीट, ट्विटर के इतिहास का सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किए जाने वाला ट्वीट बन गया है।
विज्ञापन


हालांकि विल्करसन अपने लक्ष्य 18 मिलियन रीट्वीट पर नहीं पहुंचे हैं लेकिन उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज टीवी शो की मेजबान ऐलेन डी जेनेरस और उनकी प्रतिष्ठि ऑस्कर सेल्फी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ऑस्कर सेल्फी 2014 में लिया गया था, जिसमें ऑस्कर समारोह के दौरान केविन स्पेसी, ब्रैडली कूपर, ब्रैड पिट और जूलिया रॉबर्ट्स समेत दुनिया के सबसे ज्यादा चर्चित सेलिब्रेटी के साथ सेल्फी ली गई थी। जेनेरस के ट्वीट पर 33 लाख से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया था। विल्करसन के वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही फास्ट फूड चेन वेंडीज ने उसे एक साल के लिए फ्री चिकन नगेट देने को राजी हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed