फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   13,670 Indians obtained work visas under Canada's international mobility programme

कनाडा वर्क वीजा के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा

Thu, 24 Aug 2017 10:39 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Thu, 24 Aug 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
13,670 Indians obtained work visas under Canada's international mobility programme

डोकलाम सीमा पर तनातनी के बीच भारत ने कनाडा में वर्क वीजा हासिल करने के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। चाहें वो नौकरी पाने की बात हो या नागरिकता प्राप्त करने की, कनाडा चीनी लोगों की तुलना में भारतीयों को ज्यादा आकर्षित करता है।

विज्ञापन


13,670 भारतीयों को मिला वर्क वीजा
ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी 2017 से लेकर 30 जून 2017 तक यानी शुरुआती छह महीनों में 13,670 भारतीयों ने कनाडा के इंटरनेशनल मोबिलिटी प्रोग्राम के तहत वर्क वीजा हासिल किया है, वहीं इसकी तुलना में केवल 8,680 चीनी नागरिकों ने कनाडा का वर्क वीजा हासिल किया।
विज्ञापन


ये आंकड़े कनाडा के डिपार्टमेंट ऑफ इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिजनशिप की ओर से जारी किए गए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के इस फाइनेंशियल ईयर में एच-1बी वीजा के लिए सबसे ज्यादा भारतीयों ने अप्लाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में भी भारत ने चीन को पीछे छोड़ा
इतना ही नहीं टेम्परेरी फॉरेन वर्कर प्रोग्राम के तहत भी कनाडा की ओर से जारी होने वाले वीजा में भी भारतीयों ने चाइनीज को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक इस कैटेगरी में एक जनवरी 2017 से लेकर 30 जून 2017 तक 2190 भारतीयों को वीजा मिला है। वहीं, चीन के सिर्फ 635 लोगों को ही यह वीजा हासिल हुआ।

आपको बता दें कि दुनियाभर के बेस्ट टैलेंट को अट्रैक्ट करने के लिए कनाडा के द्वारा यह वीजा प्रोग्राम आयोजित करती है। इस प्रोग्राम के तहत महज 2 सप्ताह के अंदर ही वीजा मिल जाता है। इस प्रोग्राम के तहत वीजा हासिल करने वाले लोगों को लेबर मार्केट इम्‍पैक्‍ट एसेसमेंट से भी छूट होती है।

H-1B वीजा आवेदकों में सबसे ज्यादा भारतीय, 2.47 लाख लोगों ने किया अप्लाई

13,670 Indians obtained work visas under Canada's international mobility programme

अमेरिका के इस वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा भारतीयों ने एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई किया है। बीते के 9 महीनों में 2.47 भारतीयों ने एच-1बी वीजा के लिए आवेदन किया है। अक्तूबर 2016 से लेकर जून 2017 तक एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई करने वालों में 74 फीसदी भारतीय है।

पिछले साल 3 लाख भारतीयों ने किया था वीजा के लिए आवेदन
बता दें कि अमेरिका में वित्तीय वर्ष 1 अक्तूबर से शुरू होता है। 2015-2016 वित्तीय वर्ष के बीच तीन लाख भारतीयों ने वीजा के लिए आवेदन किया था। भारतीयों के मुकाबले में चीन से बहुत ही कम आवेदन इस बार आए हैं। 2015-2016 वित्तीय वर्ष में 35,720 चीनी नागरिकों ने आवेदन किए थे।

30 जून तक एच-1बी वीजा के लिए अब तक 3.36 लाख लोगों ने अप्लाई किया है। जिसमें से 1.97 लाख आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन विभाग ने यह डाटा जारी किया, विभाग ने बताया कि अभी बहुत से आवेदन विचाराधीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed