{"_id":"61a13b3ae6040042530a5bf2","slug":"america-will-impose-travel-restrictions-on-eight-southern-african-countries-in-response-to-the-new-omicron-covid-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Omicron Variant : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक से अमेरिका सतर्क, आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus Omicron Variant : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक से अमेरिका सतर्क, आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध की तैयारी
Sat, 27 Nov 2021 01:24 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:24 AM IST
सार
प्रतिबंध दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और मलावी पर लागू होंगे
विज्ञापन
Coronavirus in World
- फोटो : PTI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी हैं। इसके मद्देनजर अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासन अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले एक नए कोरोना वैरिएंट को लेकर चिंतिंत हैं और वह सोमवार से आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों से संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंध दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और मलावी पर लागू होंगे और दक्षिणी अफ्रीका में फैल रहे एक नए कोरोना वैरिएंट के खतरे से बचने को सावधानी के लिए लागू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंता का विषय है ओमिक्रॉन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एक बैठक की। इसमें दक्षिण अफ्रीका में बड़ी संख्या में पाए गए एक नए कोविड-19 संस्करण को चिंता के विषय के रूप में नामित किया है। यह पांचवां वैरिएंट है जिसे नाम दिया गया है।
डब्ल्यूएचओ ने नए वैरिएंट का नाम ओमिक्रॉन रखा है
कोरोना के नए B.1.1.529 वैरिएंट का नामकरण हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वैरिएंट का नाम ओमिक्रॉन रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को इस वैरिएंट पर चर्चा के लिए बैठक रखी थी, जहां इस कोरोना के प्रकार को नाम दिया गया। इस कोरोना वैरिएंट का नाम भी ग्रीक अल्फाबेट के आधार पर रखा गया है। इससे पहले दिसंबर 2020 के अंत में दुनियाभर में तबाई मचाने वाला डेल्टा वैरिएंट का नाम भी डब्ल्यूएचओ ने रखा था जिसे चिंता के एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
नए वैरिएंट से अफ्रीका में क्या हाल?
दक्षिण अफ्रीका में इसके पहले कुछ केस सामने आने के बाद एक दिन के अंदर ही यहां संक्रमण दर 93 फीसदी तक बढ़ गई है। स्थानीय वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का यह वैरिएंट अब तक दक्षिण अफ्रीका के नौ प्रांतों में फैल चुका है और इसके ज्यादातर शिकार युवा हैं।