फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America vice president Kamala Harris will be the president of america during absence of president joe biden, know ful information here

अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडन उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को सौंपेंगे सत्ता की कमान, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 19 Nov 2021 09:04 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 19 Nov 2021 09:04 PM IST
सार

व्हाइट हाउस के द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडन कोलोनोस्कोपी के लिए एनिस्थिसिया लेने वाले हैं। यह उनकी रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है।  

विज्ञापन
America vice president Kamala Harris will be the president of america during absence of president joe biden, know ful information here
joe biden - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी शक्तियों को कुछ समय के लिए उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को स्थानांतरित करेंगे। व्हाइट हाउस के द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडन कोलोनोस्कोपी के लिए एनेस्थीसिया लेने वाले हैं। यह उनकी रूटीन चेकअप की प्रक्रिया का हिस्सा है। इस दौरान वह इस स्थिति में नहीं होंगे कि राष्ट्रपति के दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इस लिए कुछ दिनों के लिए अमेरिकी संविधान में राष्ट्रपति को दी जाने वाली सभी शक्तियां उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के पास रहेंगी। 

विज्ञापन


इस चेकअप की प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन को बेहोश किया जाएगा, इस कारण वह अपने पद को संभालने की स्थिति में नहीं होंगे। यही कारण है कि वह अपनी राष्ट्रपति की शक्तियां उप-राष्ट्रपति को कुछ समय के लिए सौंपने जा रहे हैं। इस दौरान किसी विशेष परिस्थिति के आने पर कमला हैरिस राष्ट्रपति को मिलने वाली सभी शक्तियों का इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन


अमेरिकी संविधान के अनुसार देश किसी भी परिस्थिति में बिना राष्ट्रपति के नहीं रह सकता। देश के राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उप-राष्ट्रपति को देश का सर्वोच्च कमांडर माना जाता है। इस दौरान उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस अपने वेस्ट विंग स्थित कार्यालय से ही कार्य करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



अमेरिकी इतिहास में इससे पहले भी राष्ट्रपति ने अपनी शक्तियों को उप-राष्ट्रपति को सौंपी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने साल 2002 और 2007 में  कोलोनोस्कोपी के दौरान यही प्रक्रिया अपनाई थी। बाइडन जो इस साल 79 साल के हुए हैं, अमेरिका के इतिहास में  सबसे बूढ़ें राष्ट्रपति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed