फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America took action against Iranian bases in Syria

US: सीरिया में अमेरिका की कार्रवाई, ईरान के ठिकानों पर हमला; कहा- आतंकी गतिविधियों में हो रहा था इस्तेमाल

Mon, 13 Nov 2023 09:01 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 09:01 AM IST
सार

हमास-इस्राइल युद्ध के बीच अमेरिका ने सीरिया स्थित ईरान से जुड़े कई ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिका द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इन ठिकानों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा था। 

विज्ञापन
America took action against Iranian bases in Syria
उत्तर-पूर्व सीरिया में अमेरिकी बलों के हवाई हमले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमास और इस्राइल का भीषण युद्ध जारी है। इस्राइल लगातार हमास के ठिकानों पर जमकर हमला कर रहा है। इसी बीच अमेरिका ने सीरिया स्थित ईरान से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिका की इन ठिकानों पर यह तीसरी कार्रवाई है। रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने जानकारी देते हुए कहा, अमेरिकी कर्मियों पर किए गए हमलों के जवाब में रविवार को सीरिया में ईरान से जुड़े दो ठिकानों पर हमला किया गया। 
विज्ञापन


ऑस्टिन ने अपने जारी बयान में कहा, इराक और सीरिया में अमेरिका के खिलाफ जारी हमलों के जवाब में हमारे जवानों ने पूर्वी सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों के ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। यह कार्रवाई अल्बु कमाल और मयादीन शहरों में मौजूद प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाफ की गई।
विज्ञापन


बता दें इससे पहले 26 अक्तूबर को भी अमेरिका द्वारा इस तरह की कार्रवाई सीरिया में की गई थी। अमेरिका ने मुताबिक, इराक और सीरिया में अमेरिकी बलों को निशाना बनाया जा रहा है। 17 अक्तूबर को 45 से अधिक अमेरिकी कर्मी घायल हो गए थे। इस्राइल और हमास के युद्ध के बाद से अमेरिकी कर्मियों पर लगातार हमलों में वृद्धि हुई है। जिसके बाद अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीरिया स्थित ठिकानों पर हमला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल और हमास युद्ध के बाद से वृद्धि
आतंकी समूह हमास द्वारा सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमले किए गए थे। जिसके बाद से पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस्राइल लगातार गाजा स्थित आतंकी समूह हमास पर कार्रवाई कर रहा है। इस्राइली अधिकारियों के मुताबिक, हमास और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध में लगभग 1,200 से भी अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है इस्राइल की गाजा पर कार्रवाई से 11,100 से भी अधिक लोग मारे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed