{"_id":"612da23c8ebc3e679d6d0eea","slug":"america-the-campaign-ended-after-losing-2461-soldiers-defense-minister-said-will-work-hard-to-protect-civilians-against-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल: आखिरी अमेरिकी फौजी की तस्वीर वायरल, रक्षा मंत्री बोले- 2461 सैनिक खोने के बाद खत्म हुआ अभियान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
काबुल: आखिरी अमेरिकी फौजी की तस्वीर वायरल, रक्षा मंत्री बोले- 2461 सैनिक खोने के बाद खत्म हुआ अभियान
Tue, 31 Aug 2021 09:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:00 AM IST
सार
अफगानिस्तान में अमेरिका का अभियान खत्म हो चुका है। इस अभियान में कई सैनिकों ने जान गंवाई है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने एक फोटो शेयर की है। इसमें मेजर जनरल क्रिस डोनह्यू अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी विमान पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने लिखा है अफगानिस्तान से विदा होता आखिरी अमेरिकी सैनिक।
विज्ञापन
अफगानिस्तान से विदा होता आखिरी अमेरिकी सैनिक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकवाद के खिलाफ 20 साल तक चली अमेरिका की लड़ाई आखिरकार खत्म हो गई है। पराए मुल्क में चला यह अभियान जितना जोखिम भरा था उतरा ही दिलचस्प भी। अमेरिका की अफगानिस्तान में लड़ाई ऐसी थी, जैसे अंधेरे में तीर चलाना। करोड़ों डॉलर का खर्च, कई हजार सैनिकों की जान गंवाने के बाद अब वह खौफनाक मंजर अमेरिका के लिए बीती बात हो गई है।
विज्ञापन
इस अभियान के खत्म होने के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में आतंक के खिलाफ युद्ध में 2,461 अमेरिकी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा भी हमने बहुत कुछ ऐसा सहन किया, जिसको बयां कर पाना नामुमकिन है।
विज्ञापन
आतंक के खिलाफ हम कड़ी मेहनत करेंगे
लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि आतंक के खिलाफ हमने कई लड़ाईयां लड़ी हैं। हमारे लिए अमेरिकी नागरिक सबसे पहले हैं। दुनिया में उनको आतंक से बचाने के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं। आगे कहा कि हम आतंक के खिलाफ कड़ी मेहनत करेंगे और आतंक को जड़ से खत्म करके रहेंगे।
विज्ञापन
छह हजार अमेरिकी समेत 1 लाख 23 हजार लोगों को निकाला
अभियान खत्म होने के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि हमने तालिबान के खतरे के बीच अपने छह हजार नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कुल 1,23,000 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें अफगानी व अन्य लोग भी शामिल हैं।