फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America sent military officers to help Israel in war planning

US: इस्राइल की सहायता के लिए अमेरिका ने भेजे सैन्य अफसर, पेंटागन ने कहा- युद्ध की योजना बनाने में करेंगे मदद

Tue, 24 Oct 2023 03:38 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 24 Oct 2023 03:38 AM IST
सार

पेंटागन ने बताया कि अमेरिकी सैन्य दल का नेतृत्व करने वाले मरीन कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल जेम्स ग्लिन के पास आईएसआईएस के खिलाफ लड़ने का भी अनुभव है। आईएस के खिलाफ जंग में उन्होंने विशेष अभियान बलों की सहायता की थी।

विज्ञापन
America sent military officers to help Israel in war planning
पेंटागन - फोटो : iStock

विस्तार

इस्राइल-हमास युद्ध तीसरे सप्ताह भी जारी है, जिसमें करीब 6000 लोगों की मौत हो गई। इस बीच पेंटागन ने बताया कि अमेरिका ने एक मरीन कॉर्प्स जनरल सहित सैन्य सलाहकारों को इस्राइल भेजा है। सैन्य अधिकारी युद्ध की योजना बनाने में सहायता करेंगे। हालांकि, अमेरिकी अधिकारी युद्ध में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन

पेंटागन ने बताया कि अमेरिकी सैन्य दल का नेतृत्व करने वाले मरीन कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल जेम्स ग्लिन के पास आईएसआईएस के खिलाफ लड़ने का भी अनुभव है। आईएस के खिलाफ जंग में उन्होंने विशेष अभियान बलों की सहायता की थी। ग्लिन इराक के फालुजा में भी युद्ध लड़ चुके हैं, जिसें सबसे गर्म शहरी युद्ध कहा जाता है। दुश्मन की कमर तोड़ने वाली योजना बनाने के साथ-साथ वे कॉलेट्रल डेमेज को भी कम करने की योजना बनाएंगे। 

विज्ञापन

किर्बी ने ईरान पर साधा निशाना
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि ग्लिन और अन्य सैन्य अधिकारी अनुभवी है। सभी के पास युद्ध और सैन्य अभियान का पर्याप्त अनुभव है। ईरान सक्रिय रूप से हमलों को बढ़ावा दे रहा है। ईरान ही दूसरों को उकसा रहा है। ईरान संघर्ष का फायदा उठाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों से लेकर पैसों के जरिए इस्राइल की मदद कर रहा अमेरिका 
इससे पहले, अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने लड़ाई के शुरू होते ही इस्राइल के लिए हथियारों से लेकर आर्थिक मदद मुहैया कराने का एलान किया था। इस्राइली मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि अमेरिका अपने हजारों सैनिक इस्राइल भेजेगा, जिससे क्षेत्र में व्यापक सैन्य ताकत व्यापक रूप से बढ़ेगी। इनमें दो अमेरिकी विमान वाहक और उनके संबंधित एस्कॉर्ट जहाजों की तैनाती शामिल है, जो लगभग 15,000 सैनिकों को ले जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 4,000 नौसैनिकों और नाविकों वाली टास्क फोर्स की तैनाती की जानी है। वहीं करीब 2,000 सहायक सैनिकों को अलर्ट पर रखा गया है और कहा गया है कि वे कुछ दिनों के भीतर जाने के लिए तैयार रहें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed