अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: बाइडन बोले- हमें शांत रहना चाहिए, लोकतंत्र में रखते हैं विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव को तीन दिन बीत चुके हैं। मगर अब तक किसे स्पष्ट बहुमत मिला है इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां जो बाइडन को गलत तरीके से राष्ट्रपति पद पर दावा करने के खिलाफ चेतावनी दी है। वहीं बाइडन का कहना है कि हमें शांत रहना चाहिए। कुछ लोग हमें रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन बोले, 'अमेरिकी चुनाव कठिन रहे हैं, लेकिन हमें शांत रहना चाहिए। मुझे परवाह नहीं है कि लोगों ने इसे रोकने की कितनी कोशिश की है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। हम लोकतंत्र में मजबूती से विश्वास रखते हैं लेकिन राजनीति का उद्देश्य राष्ट्र के लिए काम करना है। हम विरोधी हो सकते हैं, लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं, हम अमेरिकी हैं। संख्याएं हमें एक स्पष्ट और ठोस तस्वीर बताती हैं। हम इस दौड़ को जीतने जा रहे हैं।'
The numbers tell us a clear and convincing story. We are going to win this race: US Democratic presidential nominee Joe Biden. #USElection2020 https://t.co/MXCvJIyeBp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 7, 2020
अभी बैटलग्राउंड स्टेट्स में वोटों की गिनती जारी है। लेकिन अभी तक ट्रंप की तरफ से लोगों के समक्ष आकर संबोधन नहीं किया गया है। हालांकि, ट्रंप ट्विटर पर लगातार सक्रिय हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, बाइडन को 264 इलेक्टोरल वोट्स मिले हैं। वहीं, ट्रंप को 213 इलेक्टोरल वोट्स हासिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने कहा- बाइडन राष्ट्रपति पद पर ना करें गलत दावा, कानूनी कार्यवाही अभी हुई है शुरू
77 वर्षीय बाइडन पांच में से चार बैटलग्राउंड स्टेट्स में आगे हैं। हालांकि, अभी यहां पर वोटों की गिनती जारी है। ट्रंप बाइडन से एरिजोना में (38,455 वोटों से पीछे), जॉर्जिया (4,224), नेवाडा (22,657) और पेंसिलवेनिया (19,500) में पीछे चल रहे हैं, लेकिन उत्तरी कैरोलिना में 76,587 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अमेरिकी चुनाव के विजेता घोषित होने के लिए, दोनों उम्मीदवारों में से किसी एक को 538 इलेक्टोरल वोट्स में से कम से कम 270 वोट्स हासिल करने की जरूरत होती है। ट्रंप ने चुनाव की प्रामाणिकता को चुनौती दी है और कहा है कि इस चुनाव में मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।