फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Preparing to end abortion rights, Supreme Court will Overturn 50-year-old decision, demonstration begins

अमेरिका : गर्भपात के अधिकार को खत्म करने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट पलटेगी 50 साल पुराना फैसला, प्रदर्शन शुरू

Tue, 03 May 2022 01:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 03 May 2022 01:14 PM IST
सार

98 पेज के इस मसौदे में कहा गया है कि बहुमत की राय में गर्भपात के अधिकार को स्थापित करने वाले 1973 के ऐतिहासिक फैसले को शुरू से ही गलत करार दिया गया है। 

विज्ञापन
America: Preparing to end abortion rights, Supreme Court will Overturn 50-year-old decision, demonstration begins
अमेरिका में गर्भपात पर रोक के प्रस्तावित फैसले के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका में 50 साल पुराने गर्भपात के अधिकार को खत्म करने की तैयारी है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन

पोलिटिको वेबसाइट को फैसला का लीक मसौदा मिला है। न्यायमूर्ति सैमुअल अलिटो द्वारा लिखा गया यह फैसला कंजरवेटिव के बाहुल्य वाली कोर्ट में आंतरिक रूप से जारी किया गया है। 98 पेज के इस मसौदे में कहा गया है कि बहुमत की राय में गर्भपात के अधिकार को स्थापित करने वाले 1973 के ऐतिहासिक फैसले को शुरू से ही गलत करार दिया गया है। 

विज्ञापन


फैसले का मसौदा पोलिटिको की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। इसमें जज ने कहा है कि गर्भपात के मुद्दे को निर्वाचित  प्रतिनिधियों के पास वापस भेजने का समय आ गया है। रो बनाम वेड केस में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गर्भपात एक महिला का संवैधानिक अधिकार है। जबकि अब कहा जा रहा है कि यह अधिकार शुरू से ही गलत था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस अलिटो ने इसे 'कोर्ट की राय' करार दिया है और इसे पोलिटिको की वेबसाइट पर इसी रूप में प्रकाशित किया गया है। 1973 के उक्त फैसले में कहा गया था कि गर्भपात का अधिकार महिलाओं का संवैधानिक हक है। 

इसके बाद 1992 में प्लान्ड पैरेंटहूड बनाम केसी केस में कोर्ट ने कहा था कि गर्भपात का अधिकार तब तक है, जब तक कि गर्भ के बाहर भ्रूण व्यावहारिक न हो। ऐसा आमतौर पर गर्भधारण के लगभग 22 से 24 सप्ताह में होता है। जस्टिस अलिटो ने फैसले में लिखा है कि निष्कर्ष यह है कि गर्भपात का अधिकार अमेरिका के इतिहास और परंपराओं में गहराई से निहित नहीं है।


बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट के प्रस्तावित फैसले के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अमेरिका में गर्भपात कानूनों को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ माहों में अमेरिकी प्रशासन ने इससे संबंधित प्रतिबंधों को सख्त किया है। कुछ लोग छह सप्ताह बाद गर्भपात पर पाबंदी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed