{"_id":"60514ce7bc02b20b142e65ea","slug":"america-praised-india-for-cooperation-in-corona-vaccination-campaign-against-covid19-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण अभियान में सहयोग के लिए अमेरिका ने भारत को सराहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना टीकाकरण अभियान में सहयोग के लिए अमेरिका ने भारत को सराहा
Wed, 17 Mar 2021 05:57 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 17 Mar 2021 05:57 AM IST
विज्ञापन
भारत-अमेरिका
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने भारत को कोविड-19 महामारी के खिलाफ युद्ध में महत्वपूर्ण सहयोगी बताया और विश्व में टीकाकरण अभियान में मदद के लिए सराहा। यहां की वित्त मंत्री जेनेट येलन ने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फोन पर वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर बात करते हुए कहा कि विश्व को महामारी से उबारने में अमेरिका भारत के साथ करीब से काम करेगा। वहीं सीतारमण ने येलन को कोविड-19 राहत के लिए 1.9 लाख करोड़ डॉलर के अमेरिकी रेस्क्यू प्लान के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान ब्राजील में चौथी बार बदला स्वास्थ्य मंत्री
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो कोरोना महामारी फैलने के बाद से चौथी बार अपने स्वास्थ्य मंत्री को बदल दिया। अब मार्सेलो क्वेरोगा को स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया है। वह एडवर्डो पैजुएलो की जगह लेंगे। सैन्य जनरल पैजुएलो को पिछले साल मई में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। पैजुएलो ने सोमवार के संवाददाता सम्मेलन में खुद को हटाए जाने के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
विश्व में 35 करोड़ से अधिक को लगा टीका
जिनेवा। विश्व के 132 देशों और प्रांतों ने अब तक कोरोना टीकों की 35 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को दी है। एक अंतरराष्ट्रीय समाचार संस्था की ओर से पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, विश्व में 35,94,60,397 खुराक लोगों को दी गई और प्रति 100 लोगों में से 4.7 व्यक्तियों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं भारत में अब तक 3,29,47,432 खुराक दी गई है, इनमेंसे 2,70,79,484 लोगों को पहली खुराक, जबकि 58,67,948 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। एजेंसी
देश संक्रमित ठीक हुए मौत
अमेरिका 30,141,986 22,286,801 548,091
ब्राजील 11,525,477 10,111,954 279,602
रूस 4,409,438 4,014,220 92,937
ब्रिटेन 4,263,527 3,526,715 125,5801
फ्रांस 4,078,133 273,771 90,762
स्पेन 31,95,062 2,85,7714 72,424