{"_id":"63d87f6de08038499d0aef81","slug":"america-plans-to-end-covid-health-national-emergency-in-may-after-three-years-vaccine-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: अमेरिका में कोविड पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी खत्म करने की तैयारी, तीन साल से थी लागू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: अमेरिका में कोविड पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी खत्म करने की तैयारी, तीन साल से थी लागू
Tue, 31 Jan 2023 08:09 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 31 Jan 2023 08:09 AM IST
सार
अमेरिका के हेल्थ एंड ह्युमन सर्विसेज डिपार्टमेंट ने वादा किया है कि वह राज्यों को इमरजेंसी खत्म होने से 60 दिन पहले नोटिस देगा, जिससे राज्य अपने हेल्थ केयर सिस्टम को फिर से तैयार कर लें।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिका के बाइडेन प्रशासन ने देश में लागू कोविड पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी और नेशनल इमरजेंसी को खत्म करने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी सरकार ने ऐलान किया है कि 11 मई से देश में ये दोनों इमरजेंसी खत्म कर दी जाएंगी। कोरोना महामारी का सामना करने के लिए जनवरी 2020 में तत्कालीन ट्रंप सरकार ने अमेरिका में ये इमरजेंसी लागू की थी। बता दें कि हाउस ऑफ रिपब्लिकन लेजिस्लेशन ने मांग की थी कि कोविड इमरजेंसी तुरंत खत्म की जाए लेकिन विपक्ष की मांग ना मानते हुए सरकार ने इमरजेंसी खत्म करने की तारीख 11 मई तय की है।
विज्ञापन
अमेरिका के हेल्थ एंड ह्युमन सर्विसेज डिपार्टमेंट ने वादा किया है कि वह राज्यों को इमरजेंसी खत्म होने से 60 दिन पहले नोटिस देगा, जिससे राज्य अपने हेल्थ केयर सिस्टम को फिर से तैयार कर लें। बता दें कि अमेरिका में कोविड इमरजेंसी लागू होने के बाद हर 90 दिनों पर उसे बढ़ाया जा रहा था। इस तरह जैसे अमेरिका में कोरोना के नए वैरिएंट का असर दिख रहा था, वैसे ही हेल्थ इमरजेंसी को विस्तार दिया जा रहा था। अब जब अमेरिका में कोविड के हालात सामान्य हैं और स्थिति नियंत्रण में है तो अमेरिका सरकार ने इमरजेंसी खत्म करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सरकार ने इमरजेंसी को मई में खत्म करने के पीछे का तर्क बताते हुए कहा कि इससे अस्पतालों को समय मिल जाएगा कि वह अपने पेमेंट्स आदि को क्लीयर कर लें। बयान में कहा गया है कि अगर तुरंत इमरजेंसी खत्म कर दी जाती तो इससे कई अस्पतालों को नुकसान उठाना पड़ता। व्हाइट हाउस अब अमेरिका में कोरोना वैक्सीन को निजी सेक्टर को सौंपने की तैयारी कर रहा है। अभी तक वैक्सीन का खर्च सरकार द्वारा उठाया जा रहा था लेकिन अब मॉडर्ना और फाइजर जैसी वैक्सीन के लिए लोगों को 130 डॉलर प्रति वैक्सीन की दर से खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका में कोरोना से 10 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई। साल 2021 में अमेरिका में कोरोना का पीक आया। हालांकि अभी भी अमेरिका में हर हफ्ते करीब चार हजार लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।