फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Pentagon preparing for drone Strike again on Taliban

अमेरिका: तालिबान पर फिर से जंग की तैयारी कर रहा पेंटागन, ड्रोन से बोला जा सकता है अफगानिस्तान पर हमला !

Fri, 01 Oct 2021 09:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Oct 2021 09:19 AM IST
सार

पेंटागन सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि दुनिया भर में बसे अमेरिकी लोगों की रक्षा करना हमारा अधिकार है। हम उनकी रक्षा करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
America: Pentagon preparing for drone Strike again on Taliban
पूर्व में काबुल के रिहायशी इलाके में ड्रोन स्ट्राइक - फोटो : Social Media

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान के आंतक के खिलाफ अमेरिका फिर से जंग की तैयारी कर रहा है। इसके संकेत अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने दिए हैं। पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पेंटागन सचिव जॉन किर्बी ने कहा है कि अमेरिका को हक है कि वह अफगानिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक जारी रखे। उन्होंने आगे कहा कि हमें अधिकार है कि हम आतंक से लड़ाई लड़ते हुए अपने राष्ट्र को सुरक्षित करें। 

विज्ञापन


तालिबान ने दी थी चेतावनी 
पेंटागन की ओर से यह बयान उस समय जारी किया गया है जब तालिबान ने अमेरिका को चेतावनी जारी की है। दरअसल, अमेरिका के कुछ ड्रोन अफगानिस्तान के ऊपर उड़ते दिखाई दिए थे। इसके बाद तालिबान ने कहा कि अमेरिका दोहा समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इसको लेकर अमेरिका को चेतावनी भी जारी की गई है। 
विज्ञापन


कुछ भी करने को तैयार अमेरिका 
पेंटागन के सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि दुनिया भर में अमेरिकी लोगों की रक्षा करना हमारा अधिकार है और हम इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि- हम ऐसा करने भी जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पेंटागन का दावा, पाकिस्तान ने दी शरण 
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय ने पाकिस्तान को लेकर चिंता जाहिर की है। पेंटागन का कहना है कि पाकिस्तान से जुड़ी अफगान सीमा आतंकियों की पनाहगाह है और अमेरिका इसको लेकर चिंतित है। इस बीच अमेरिका ने तालिबान लड़ाकों को शरण देने लिए पाकिस्तान की आलोचना भी की है। पेंटागन ने दावा किया है तालिबान लड़ाकों को पाकिस्तान में सुरक्षित शरण दी गई साथ ही उनका चिकित्सीय उपचार भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed