फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America on India China face off: Mike Pompeo condoles death of Indian soldiers in face-off with Chinese troops

शहीद जवानों को अमेरिका ने दी श्रद्धांजलि, विदेश मंत्री पोम्पियो ने कहा- हम भारत के लोगों के साथ

Fri, 19 Jun 2020 10:15 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 19 Jun 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
America on India China face off: Mike Pompeo condoles death of Indian soldiers in face-off with Chinese troops
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो - फोटो : ANI

लद्दाख की गलवां घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति अमेरिका ने गुरुवार को गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौरतलब है कि, चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शीर्ष चीनी राजनयिक यांग जिएची के साथ बैठक के कुछ घंटे बाद कहा कि चीन के साथ हाल में हिंसक झड़प में सैनिकों के मारे जाने पर भारत के लोगों के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। इस दुख की घड़ी में हम उन जवानों, उनके परिवार, उनके चाहने वालों और भारत के लोगों के साथ हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई में हुई पोम्पियो-यांग वार्ता में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प का मुद्दा उठा या नहीं इस साथ संबंध में विदेश मंत्रालय ने कोई जानकारी नहीं दी।

यह भी पढ़ें: 'गलवां घाटी सदियों से भारत का हिस्सा', गलवां नाले की खोज करने वाले गुलाम के पोते ने बताया घाटी का इतिहास 

व्हाइट हाउस ने एक दिन पहले कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़पों की जानकारी है। पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।

सीमा विवाद को लेकर पीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
वहीं, चीन और भारत के बीच सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को सरकार ने न्योता नहीं दिया है। आप ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है। 

आज शाम पांच बजे होने वाली इस बैठक में अलग-अलग पार्टियों के अध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, जिन पार्टियों के पांच से ज्यादा सांसद हैं सिर्फ उन्हें ही इस बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। 


यह भी पढ़ें: भारत -चीन विवाद: कई उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाने की तैयारी में है सरकार 

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, जेएएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू शामिल होंगे। शिवसेना के प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक भी बैठक में शामिल होंगे। 

इनके अलावा सीपीआई-एम के महासचिव सीताराम येचुरी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एमके स्टालिन बैठक में शामिल होंगे। सर्वदलीय बैठक से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी विपक्षी पार्टी के अध्यक्षों से बात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed