{"_id":"5eebf677635c6c267154de82","slug":"india-china-border-dispute-government-is-preparing-to-increase-customs-duty-on-many-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत -चीन विवाद: कई उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाने की तैयारी में है सरकार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भारत -चीन विवाद: कई उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाने की तैयारी में है सरकार
Fri, 19 Jun 2020 04:49 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 19 Jun 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच केंद्र सरकार कई उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार चीन से आयात होने वाले उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने पर चर्चा चल रही है। हालांकि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन गैर जरूरी सामानों के आयात घटाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भारत के कुल आयात का 14 फीसदी हिस्सा चीन का है। पिछले साल अप्रैल से फरवरी 2020 तक भारत ने 62.4 अरब डॉलर का आयात किया, जबकि इस दौरान पड़ोसी मुल्कों को 15.5 अरब डॉलर का निर्यात किया। चीन से आयात होने वाली वस्तुओं में दीवार घड़ी, घड़ियां, वाद्य यंत्र, खिलौने, खेल से जुड़ी वस्तुएं, फर्नीचर, मैट्रेस, प्लास्टिक, इलेक्ट्रिक चिमनी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रासायन, लौह इस्पात की वस्तुएं, खाद आदि हैं।
विज्ञापन