फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America news: Tear gas used on protesters in Wisconsin, 28 people arrested

अमेरिका: विस्कॉन्सिन में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का इस्तेमाल, 28 लोग गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2020 04:10 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉवाटोसा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉवाटोसा Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 12 Oct 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
America news: Tear gas used on protesters in Wisconsin, 28 people arrested
अमेरिका में प्रदर्शन -सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में अश्वेत किशोर की मौत के मामले में उपनगरीय मिल्वौकी के एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ आरोप तय नहीं किए जाने के विरोध में लगातार तीसरी रात विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस ने 28 प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लगभग 100 लोग वॉवाटोसा में शुक्रवार शाम सात बजे तक लागू कर्फ्यू समाप्त होने के बाद सिटी हॉल में इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों पर बोतलें फेंके जाने के बाद उन्होंने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। वॉवाटोसा पुलिस विभाग ने शनिवार को ट्वीट किया कि हमने देखा है कि पिछली तीन रात से प्रदर्शनकारियों की ओर से अवैध बल प्रयोग का इस्तेमाल हो रहा है। कानून प्रवर्तन के लिए उठाया गया हमारा कदम इसी की प्रतिक्रिया है।
विज्ञापन


अभियोजकों ने बुधवार को घोषणा की थी कि वे 17 वर्षीय एल्विन कोल की मौत के मामले में अधिकारी जोसेफ मेनसाह पर आरोप नहीं लगाएंगे। इस घोषणा के बाद से प्रदर्शनकारी लगातार तीन रात से प्रदर्शन कर रहे हैं। गत फरवरी में अश्वेत कोले की मेनसाह द्वारा चलाई गई गोली से वॉवाटोसा मॉल के बाहर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed