{"_id":"63daa9dbb12f3f336732391b","slug":"america-keen-to-see-sri-lanka-government-talks-with-minority-tamils-produce-real-results-says-us-official-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: अमेरिकी अधिकारी बोलीं- तमिलों के साथ श्रीलंका सरकार की बातचीत का परिणाम देखने को उत्सुक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: अमेरिकी अधिकारी बोलीं- तमिलों के साथ श्रीलंका सरकार की बातचीत का परिणाम देखने को उत्सुक
Wed, 01 Feb 2023 11:35 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:35 PM IST
सार
श्रीलंका के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं नूलैंड ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और बुधवार को तमिल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विक्टोरिया नूलैंड
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की उप विदेश मंत्री विक्टोरिया नूलैंड इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि अमेरिका यह देखने के लिए उत्सुक है कि श्रीलंका सरकार और अल्पसंख्यक तमिल नेताओं के बीच चल रही बातचीत का वास्तविक परिणाम निकले।
विज्ञापन
श्रीलंका के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं नूलैंड ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और बुधवार को तमिल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैंने सामान्य तौर पर महसूस किया कि ये अल्पसंख्यक नेता इस बात से खुश थे कि सरकार के साथ उनकी चर्चा हो रही है। तमिल नेता और सरकार पिछले साल दिसंबर से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
नूलैंड ने कहा कि अमेरिका यह देखने के लिए उत्सुक है कि ये विचार-विमर्श जमीनी स्तर पर लोगों के लिए वास्तविक परिणाम उत्पन्न करेगा या नहीं। आगे कहा कि हमने स्पष्ट रूप से उस वार्ता को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और अल्पसंख्यक समूह को ठोस समाधान पेश करने के लिए एक साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जो उनके समुदाय की जरूरतों को पूरा करेगा ताकि बातचीत थोड़ी और ठोस हो सके।
विज्ञापन
राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने देश में अल्पसंख्यक तमिलों को राजनीतिक स्वायत्तता प्रदान करने के लिए संविधान में भारत समर्थित 13वें संशोधन को पूरी तरह से लागू करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। पिछले हफ्ते, उन्होंने श्रीलंका में तमिल समुदाय द्वारा राजनीतिक स्वायत्तता की लंबे समय से चली आ रही मांग के समाधान के रूप में 13वें संशोधन के पूर्ण कार्यान्वयन की पेशकश की।