{"_id":"63f42a9592c21d31270f88ac","slug":"america-former-us-president-hair-sample-send-to-space-burial-celestis-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपतियों के बाल, जानिए क्या है मिशन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपतियों के बाल, जानिए क्या है मिशन
Tue, 21 Feb 2023 07:57 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 21 Feb 2023 07:57 AM IST
सार
अमेरिका में राष्ट्रपति दिवस के मौके पर रॉकेट द्वारा पूर्व राष्ट्रपतियों के डीएनए बालों के रूप में अंतरिक्ष में लॉन्च किए जाएंगे। इस मिशन को इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
space rocket
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों जॉर्ज वॉशिंगटन, जॉन एफ केनेडी, वाइट डी आइजनहावर और रोनाल्ड रीगन के बालों के सैंपल अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी की जा रही है। टेक्सास स्थित कंपनी केलेस्टिस इन बालों के सैंपल्स को अंतरिक्ष में भेजेगी। केलेस्टिस अवशेषों को अंतरिक्ष में दफनाने की विशेषज्ञ कंपनी है। अमेरिका में राष्ट्रपति दिवस के मौके पर रॉकेट द्वारा पूर्व राष्ट्रपतियों के डीएनए बालों के रूप में अंतरिक्ष में लॉन्च किए जाएंगे। इस मिशन को इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपतियों के अलावा मशहूर टेलीविजन सीरीज स्टार ट्रेक के निर्माता जीन रोडेनबेरी और सीरीज के अन्य कलाकारों के अवशेष भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पूर्व राष्ट्रपतियों के बालों के सैंपल दान किए गए हैं और इनके साथ प्रमाण पत्र भी है। केलेस्टिस ने बताया कि अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले बालों के सैंपल क्लाइमेट कंट्रोल फैसिलिटी में बीते कई सालों से रखे थे।
विज्ञापन
केलेस्टिस के सह-संस्थापक और सीईओ चार्ल्स शेफर ने बताया कि अमेरिका के इन पूर्व राष्ट्रपतियों के डीएनए अंतरिक्ष में भेजकर हम अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने के मिशन की नींव रख रहे हैं। साथ ही यह अंतरिक्ष में इंसानों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी रहेगा। जिस रॉकेट से बालों के सैंपल भेजे जाएंगे वह फ्लोरिडा के केप केनावेरल से उड़ान भरेगा। इसके साथ दो सैटेलाइट्स और चंद्रमा के लिए एक निजी लूनर लैंडर भी उड़ान भरेगा।
विज्ञापन