{"_id":"6209859479534203040e0b37","slug":"america-firing-after-singer-justin-bieber-concert-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: गायक जस्टिन बीबर के कंसर्ट के बाद चली गोली, चार घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: गायक जस्टिन बीबर के कंसर्ट के बाद चली गोली, चार घायल
Mon, 14 Feb 2022 03:56 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लॉस एंजिलिस।
एजेंसी, लॉस एंजिलिस।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 14 Feb 2022 03:56 AM IST
विज्ञापन
जस्टिन बीबर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में गायक जस्टिन बीबर के कांसर्ट के बाद एक रेस्तरां में आयोजित पार्टी के बाहर हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी लिजेथ लोमेली के मुताबिक, यह घटना ‘द नाइस गाइ’ रेस्तरां के बाहर हुई।
विज्ञापन
पुलिस बयान के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी सभी की हालत स्थिर है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, जब रेस्तरां के बाहर गोलीबारी हुई, उस समय रैपर कोडेक ब्लैक उर्फ बिल कैपरी लोगों के एक समूह के साथ फोटो खिंचवा रहे थे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में जिन जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया था, उनमें जेफ बेजोस, उनकी प्रेमिका लॉरेन सांचेज, अभिनेता एंथनी रामोस और टोनी गोंजालेज शामिल थे। बीबर और उनकी पत्नी हेली बाल्डविन, ड्रेक, क्लोए करदाशियां और टोबे मागुइरे समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों को पार्टी के बाद रेस्तरां में जाते देखा गया था।
विज्ञापन