फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Donald Trump signs Hong Kong bill, furious China threatens retaliation

अमेरिका: ट्रंप ने हांगकांग विधेयक पर किए हस्ताक्षर, भड़के चीन ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

Thu, 28 Nov 2019 10:23 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 28 Nov 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
America Donald Trump signs Hong Kong bill, furious China threatens retaliation
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हांगकांग में लोकतंत्र की मांग के लिए चल रहे प्रदर्शनों का समर्थन करने संबंधी एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिससे चीन बेहद खफा है और उसने अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम से चीन और अमरीका के रिश्तों में जारी खटास और ज्यादा बढ़ सकती है। चीन ने पहले भी हांगकांग के मामले में अमरीका को दखल अंदाजी ना करने की बात कही थी।

विज्ञापन

मंगलवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उन्होंने बीजिंग में मौजूद अमरीकी राजदूत को समन जारी किया है। इस समन में उनसे कहा गया था कि वो अमरीका को यह बता दें कि अगर वह बिल को मंजूरी दे देते हैं तो फिर उसके बाद होने वाले परिणामों के लिए भी तैयार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया
वहीं चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया और संबंधों में आगे किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए उस विधेयक को लागू करने से रोकने की अमेरिका से अपील की जो हांगकांग में लोकतंत्र के पक्ष में हो रहे आंदोलन का समर्थन करता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीनी विदेश उपमंत्री ली युचेंग ने राजदूत टेरी ब्रैनस्टेड के समक्ष कड़ा विरोध जाहिर किया और मांग की कि अमेरिका अपनी गलतियों को सुधारे और अपना रुख बदले।

ट्रंप ने क्यों किए बिल पर हस्ताक्षर?
डोनाल्ट ट्रंप इससे पहले हांगकांग से जुड़े इस बिल पर हस्ताक्षर करने के लिए उत्साहित नहीं थे। गौरतलब हो कि ट्रंप ने कहा था कि वो हांगकांग के साथ खड़े हैं लेकिन उसी वक्त उन्होंने यह भी कहा था कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक बेहतरीन शख्स है। 

माना जा रहा है कि अमेरिकी संसद की तरफ से लगातार बढ़ते दबाव के चलते ट्रंप को इस पर हस्ताक्षर करना पड़ा है। कांग्रेस के कई सदस्यों द्वारा इस बिल का समर्थन किया जा रहा था। अगर ट्रंप इस बिल पर वीटो भी करते तो बाकी के सांसद उनके फैसले के खिलाफ वोट कर इसे पलटने का दम रखते थे। 

इस बिल के अलावा ट्रंप ने एक और बिल पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यह बिल हांग कांग पुलिस को मिलने वाले असला-बारूद को प्रतिबंधित करने से जुड़ा है। इस बिल के अनुसार भीड़ को नियंत्रित किए जाने के लिए  प्रयोग में लिए जाने वाले आंसू गैस, रबर बुलेट या स्टन गन इनके निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाना है। 


ट्रंप ने कहा है कि इन दोनों बिलों के जरिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चीन और हांगकांग के प्रतिनिधि साथ में बैठकर हालात सुधारने पर विचार करें। उन्होंने कहा कि चीन और हांग कांग दोनों के प्रतिनिधियों को अपने मतभेद भुलाकर शांति और समृद्धि के लिए आगे बढ़ना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed