{"_id":"60f56c4bb6af2e22512afb87","slug":"america-chinese-hackers-spied-thousands-of-computers-and-networks-through-microsoft-exchange-blinken-said-us-will-impose-consequences-on-prc-malicious-cyber-actors","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज से चीनी हैकरों ने की हजारों कंप्यूटर व नेटवर्क की जासूसी, ब्लिंकन बोले-अंजाम भोगना होगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज से चीनी हैकरों ने की हजारों कंप्यूटर व नेटवर्क की जासूसी, ब्लिंकन बोले-अंजाम भोगना होगा
Mon, 19 Jul 2021 05:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:42 PM IST
सार
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने आरोप लगाया है कि चीन के सुरक्षा मंत्रालय ने माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज सर्वर के जरिए बड़े पैमाने पर जासूसी की। इससे हजारों कंप्यूटर्स व नेटवर्क में सेंध लगाई गई।
विज्ञापन
hacking
विस्तार
भारत में जहां पेगासस जासूसी मामला उछल रहा है, वहीं अमेरिका में चीन के साइबर हैकरों द्वारा कंप्यूटरों व नेटवर्क के जरिए जासूसी का मामला सामने आया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने आरोप लगाया है कि चीन के सुरक्षा मंत्रालय ने माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज सर्वर की खामियों का लाभ उठाते हुए हजारों कंप्यूटरों व नेटवर्क की जासूसी की है। चीन को साइबर जगत में इस गैर जिम्मेदाराना कृत्य का अंजाम भोगना पड़ेगा।
विज्ञापन
PRC's Ministry of State Security exploited vulnerabilities in Microsoft Exchange Server in a massive cyber-espionage operation that compromised thousands of computers & networks: US Secretary of State, Antony Blinken
— ANI (@ANI) July 19, 2021विज्ञापन