फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Chicago Snowfall, over 1200 flights canceled up to six inches of snow in the city

अमेरिका: शिकागो में बर्फबारी से 1200 से ज्यादा उड़ानें रद्द, शहर में जमी 6 इंच तक बर्फ

Tue, 12 Nov 2019 10:00 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 12 Nov 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
America Chicago Snowfall, over 1200 flights canceled up to six inches of snow in the city
शिकागो हवाई अड्डे पर बर्फबारी - फोटो : social media

अमेरिका के शिकागो में ओहारा और मिडवे हवाई अड्डों पर भारी मात्रा में बर्फ होने के कारण सोमवार को 1200 से ज्यादा  उड़ानों को रद्द कर दिया गया।  शिकागो और आस-पास के इलाके में भारी बर्फबारी हुई है। शिकागो हवाई अड्डे के डिपार्टमेंट ऑफ एविएशन के मुताबिक, शाम पांच बजे तक ओहारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1114 उड़ानें रद्द कर दी गई, जबकि मिडवे हवाई अड्डे पर 98 उड़ानें रद्द कर दी गईं। 

विज्ञापन


अमेरिकी मौसम विभाग के अनुसार, शिकागो के उत्तर और मध्य इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इस क्षेत्र में तीन से छह इंच बर्फ बिछी हुई है। मंगलवार दोपहर के बाद भारी बर्फबारी की संभावना है। बताया गया है कि, सोमवार को रनवे पर जमी बर्फ के कारण एक विमान को खींचकर लाया गया। 
विज्ञापन


इस बार सर्दियां जल्दी आ गई
वहीं, सोमवार को शिकागो की सड़कों पर आधा फुट तक बर्फ गिरी। अमेरिका के इंडियाना में छह इंच तक बर्फबारी हुई। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार सर्दियां जल्दी आ गई है। एक व्यक्ति ने बताया कि वह यहां 60 सालों से रह है, लेकिन उसने इतनी जल्दी सर्दियों का आगमन नहीं दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed