{"_id":"6001824c6218f6410c17423c","slug":"america-by-the-day-of-bidens-oath-death-toll-from-corona-is-expected-to-cross-four-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकाः बाइडन की शपथ के दिन तक कोरोना से मौत का आंकड़ा चार लाख पार पहुंचने का अंदेशा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकाः बाइडन की शपथ के दिन तक कोरोना से मौत का आंकड़ा चार लाख पार पहुंचने का अंदेशा
Fri, 15 Jan 2021 05:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 15 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ के दिन बुधवार तक चार लाख के पार पहुंचने के आसार हैं। अमेरिका में कोरोना से सर्वाधिक मौतें हुई हैं। यदि मरने वालों की तादाद इसी तरह बढ़ती रही तो 20 जनवरी तक यह चार लाख का बड़ा आंकड़ा पार कर जाएगी।
सवा लाख से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती
अनुमान है कि अगले छह दिनों में 14,400 अमेरिकियों की कोरोना से जंग में मौत हो जाएगी। सेंटर्स फाॅर डिजिज कंट्रो एंड प्रिवेंशन ने यह अनुमान प्रकट किया है। अमेरिका के कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार देश के अस्पतालों में अभी 1.28 लाख से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। इससे देश का स्वास्थ्य अमला बुरी तरह जूझ रहा है। लारेडो व टेक्सास शहरों ने गुरुवार को आपात संदेश देकर सूचित किया कि कोविड-19 केस बढ़ने से उनके चिकित्सा कर्मी काम के दबाव में हैं।
अब तक 3.88 लाख की मौत हो चुकी
जाॅन हाॅपकिंस यूनिवर्सिटी डाटा के अनुसार कोविड-19 की शुरुआत से लेकर अब तक 3,88,000 मौतें हो चुकी हैं। गुरुवार को देश में लगातार दसवें दिन 2 लाख नए संक्रमित मिले हैं। अस्पतालों में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मरीजों की जान बचाने के लिए खूब मशक्कत करना पड़ रही है।
विज्ञापन
अब तक 96 लाख को लगे टीके
अमेरिका में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 96 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीके का पहला डोज लगाया जा चुका है। इनमें से 13 लाख से ज्यादा को दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।