फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America British woman Gillan Maxwell convicted in Epstein sexual abuse case

अमेरिका: एपस्टीन यौन शोषण मामले में ब्रिटिश महिला गिलैन मैक्सवेल दोषी करार

Fri, 31 Dec 2021 12:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 31 Dec 2021 12:07 AM IST
सार

इस घटना का खुलासा चार महिलाओं ने किया था, जो 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और न्यू मैक्सिको में एपस्टीन के महलनुमा घरों में यौन शोषण की शिकार हुई थीं।

विज्ञापन
America British woman Gillan Maxwell convicted in Epstein sexual abuse case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटिश महिला गिलैन मैक्सवेल को किशोरियों को बहलाने-फुसलाने का दोषी ठहराया गया है। इन किशोरियों को बहला फुसला कर अमेरिकी करोड़पति और फायनेंसर जेफरी एपस्टीन के पास भेजा जाता था। अमेरिका की एक अदालत में करीब एक महीने तक चली सुनवाई के बाद इस फैसले ने 14 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुईं पीड़िताओं को न्याय दिलाया है।

विज्ञापन


इस घटना का खुलासा चार महिलाओं ने किया था, जो 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और न्यू मैक्सिको में एपस्टीन के महलनुमा घरों में यौन शोषण की शिकार हुई थीं। छह में से पांच मामलों में मैक्सवेल (60) को दोषी ठहराने से पहले न्यायाधीशों ने पूरे पांच दिनों तक विचार-विमर्श किया। इन महिलाओं ने आरोप लगाया था कि एपस्टीन के पास भेजने के लिए मैक्सवेल उन्हें बहलाती-फुसलाती थी।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं ने न्याय पाने के लिए अदालतों में वर्षों तक लड़ाई लड़ी। पीड़ितों में से एक एनी फार्मर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि न्यायाधीशों ने मैक्सवेल के ‘बर्ताव’ को दोषपूर्ण माना। अमेरिकी अटॉर्नी डैमियन विलियम्स ने मैक्सवेल के खिलाफ गवाही देने वाली महिलाओं की प्रशंसा की और इसे सबसे घृणित अपराध में से एक बताया। सजा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2006 में गिरफ्तार हुआ था एपस्टीन
बचाव में मैक्सवेल के वकीलों ने कहा कि उनके मुवक्किल को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि इस केस का असली विलेन जिंदा नहीं है। केस सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के वकीलों ने 24 गवाहों को कोर्ट में पेश किया ताकि अदालत को पता चल सके कि एपस्टीन के महलों में क्या चल रहा था। एपस्टीन को 2006 में फ्लोरिडा से एक चाइल्ड सेक्स केस में गिरफ्तार किया गया था।


एपस्टीन के दोस्तों में क्लिंटन, ट्रंप शामिल
एपस्टीन के एक घरेलू नौकर ने अदालत को बताया कि उसे महल के अंदर क्या चल रहा है, उस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देने को कहा गया था। एपस्टीन की बड़े-बड़े नेताओं और उद्योगपतियों से दोस्ती थी। वहीं, मैक्सवेल मीडिया जगत की दिग्गज हस्तियों की चहेती बन गई थी। वो काफी शानो-शौकत की जिदंगी जी रही थी। एपस्टीन के प्राइवेट जेट्स के पायलटों ने अदालत के सामने गवाही देते वक्त ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रर्यू अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप जैसी हस्तियों के नाम लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed