फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America 57 buffalo police officers resign from squad over suspension of two colleagues in video row

अमेरिका: बफेलो पुलिस स्कवॉड से 57 पुलिस अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Sat, 06 Jun 2020 03:49 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 06 Jun 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
America 57 buffalo police officers resign from squad over suspension of two colleagues in video row
अमेरिका में प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका में अपने दो साथियों के समर्थन में बफेलो पुलिस स्कवॉयड के 57 पुलिस अधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल साथी कर्मचारियों को एक वीडियो की वजह से निलंबित किया गया है, जिसमें वे एक 75 साल के शांति कार्यकर्ता को जमीन पर गिरा देते हैं और उसका सिर फट जाता है।

विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद दो अधिकारियों को बिना वेतन निलंबित कर दिया गया और अब उनके खिलाफ आपराधिक जांच चल रही है। पीड़ित कार्यकर्ता का नाम मार्टिन गुगिनो है जिसे उन्होंने जमीन पर गिरा दिया था। यह घटना बफेलो सिटी हॉल के पास गुरुवार रात को आठ बजे के कर्फ्यू के दौरान घटी।
विज्ञापन



बफेलो पुलिस बेनेवोलेंट एसोसिएशन (पीबीए) ने इन्वेस्टिगेटिव पोलस्ट को बताया कि विभाग के सभी आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। पीबीए अध्यक्ष जॉन इवांस ने कहा, ‘57 पुलिस अधिकारियों ने विभाग से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उनके दो साथी जो आदेशों का पालन कर रहे थे उन्हें निलंबित कर दिया गया है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


57 पुलिस अधिकारियों ने बफेलो पुलिस विभाग से नहीं बल्कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल से इस्तीफा दिया है। ऐसा तब हुआ जब एरी काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय ने कहा कि वह दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ संभावित आपराधिक जांच करेंगे। अटॉर्नी कार्यालय मामले की जांच कर रहा है जिसमें एक कार्यकर्ता को चोट लगी है।

गुगिनो, एमहर्स्ट में रहते हैं और लंबे समय से एक शांति कार्यकर्ता हैं। उनका एरी काउंटी मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। पुलिसवालों के साथ झड़प के बाद वे नीचे गिर गए और उनका सिर फट गया। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 


इसी कारण गुगिनों के साथ बदसलूकी करने वाले अधिकारियों को निलंबित किया गया है। पुलिस विभाग की उस शुरुआती बयान को लेकर आलोचना की गई जिसमें दावा किया गया था कि वह आदमी (गुगिनो) फिसलकर गिर गया। शुक्रवार दोपहर एक संवाददाता सम्मेलन में बफेलो के मेयर बायरन ब्राउन ने कहा कि वह जांच से पहले किसी भी पुलिस अधिकारी को नहीं निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed