{"_id":"638408ef82f07512ff1a2953","slug":"amazon-company-accused-of-harming-european-market-may-soon-reach-an-agreement-two-ongoing-cases-against-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"EU:अमेजन यूरोप के दो मामलों में कर सकती है समझौता, वैश्विक राजस्व का चुकाना पड़ सकता है 10 प्रतिशत जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
EU:अमेजन यूरोप के दो मामलों में कर सकती है समझौता, वैश्विक राजस्व का चुकाना पड़ सकता है 10 प्रतिशत जुर्माना
Mon, 28 Nov 2022 06:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:33 AM IST
सार
10 प्रतिशत जुर्माने का डर कंपनी को समझौते के लिए प्रेरित कर रहा है। यह भी माना जा रहा है कि जांच पर इसी साल के खत्म होने तक निर्णय आ सकता है। यही वजह है कि कंपनी जोर दे रही है कि निर्णय से पहले समझौता हो जाए।
विज्ञापन
Amazon
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूरोपीय बाजार की खुली प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचाने में आरोपी अमेरिका ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपने खिलाफ चल रहे दो मामलों में जल्द समझौते कर सकती है। कंपनी पर लगे आरोप जांच में सही साबित हुए तो यूरोपीय संघ के कानून के अनुसार अमेजन को अपने कुल वैश्विक राजस्व का 10 प्रतिशत मुआवजे में चुकाना पड़ सकता है।
सूत्रों के अनुसार यही 10 प्रतिशत जुर्माने का डर कंपनी को समझौते के लिए प्रेरित कर रहा है। यह भी माना जा रहा है कि जांच पर इसी साल के खत्म होने तक निर्णय आ सकता है। यही वजह है कि कंपनी जोर दे रही है कि निर्णय से पहले समझौता हो जाए। वहीं आरोपों के बाद कंपनी ने जिससे छोटे कारोबारियों को नुकसान पहुंचा रही अपनी डाटा नीति में बदलाव भी किए थे। एजेंसी
शिकायत और नुकसान
इन कृत्य से छोटे कारोबारियों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार वे अमेजन जैसी विशाल कंपनी का मुकाबला वैसे भी नहीं कर सकते थे। इसके खिलाफ शिकायतें हुई तो अमेजन ने जुलाई में विभिन्न मानकों पर डाटा संग्रह प्रति प्रतिस्पर्धा के लिए इसका विश्लेषण रोक दिया। हालांकि कारोबारियों को कई वर्षों में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनी पर आरोप
अपने प्लेटफॉर्म पर सामान व उत्पाद बेच रहे छोटे कारोबारियों का डाटा अमेजन ने न केवल जमा किया, बल्कि इनके आधार पर कारोबारियों के लोकप्रिय उत्पादों को टक्कर देने खुद के उत्पाद भी बाजार में उतारे। कारोबारियों के उत्पादों को यूजर्स द्वारा की गई सर्च के रिजल्ट में अपने उत्पादों से पीछे रख दिया। यानी उसने अपने प्लेटफॉर्म का हर तरह से अनुचित फायदा उठाया, जिसे खुली प्रतिस्पर्धा के नियमों के खिलाफ माना जाता है।