{"_id":"5cd5459cbdec220783607e29","slug":"amazon-ceo-jeff-bezos-unveiled-the-companys-blue-moon-lunar-lander","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amazon के सीईओ बेजोस ने पेश किया अंतरिक्षयान, बोले- रास्ता बनाना हमारी पीढ़ी की जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Amazon के सीईओ बेजोस ने पेश किया अंतरिक्षयान, बोले- रास्ता बनाना हमारी पीढ़ी की जिम्मेदारी
Fri, 10 May 2019 03:08 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 10 May 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस ने शुक्रवार को चांद पर जाने के लिए अपने पहले मिशन की घोषणा कर दी। इस दौरान उन्होंने कंपनी के ‘ब्लू ओरिजिन स्पेस प्रोग्राम’ के तहत बनाए गए नए रॉकेट इंजन और अंतरिक्षयान को भी पेश किया। बेजोस ने इस मौके पर कहा कि ये चांद पर वापस जाने का समय है। हम वहां तक रास्ता बनाएंगे और वहां ठहरेंगे।
चांद पर कुछ भी मजेदार करना अभी काफी महंगा
बेजोस ने जिस अंतरिक्षयान को पेश किया उससे फिलहाल सिर्फ वैज्ञानिक उपकरण, उपग्रह (सैटेलाइट) और रोवर ही चांद पर भेजे जा सकेंगे। अमेरिका के वॉशिंगटन में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और अन्य कंपनियों के मालिकों की मौजूदगी में बेजोस ने कहा कि अभी अंतरिक्ष में बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) न होने की वजह से वहां कुछ भी मजेदार करना काफी महंगा है। इसलिए मेरी पीढ़ी का काम अंतरिक्ष में आधारभूत ढांचा खड़ा करना है, ताकि चांद पर जाने की सुविधा तैयार हो सके।
ऐसा माना जा रहा है कि बेजोस आने वाले वक्त में अंतरिक्ष और चांद को लोगों के रहने के लिए तैयार करना चाहते हैं। अपने कार्यक्रम से वह अंतरिक्ष यात्रा को सस्ता करना चाहते हैं। इसको बताने के लिए बेजोस ने कार्यक्रम में ऐसी अंतरिक्ष में बनाई जाने वाली कॉलोनियों की तस्वीरें भी दिखाईं, जहां इंसानों के साथ जानवर और हरियाली मौजूद रहेगी।

प्रोजेक्ट में नासा का मिला साथ, ट्रंप 2024 में चांद पर दोबारा भेजेंगे इंसान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में 2024 तक चांद पर दोबारा इंसान भेजने की घोषणा की थी। नासा इसके लिए कई निजी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है। बेजोस का ब्लू ओरिजिन प्रोग्राम भी नासा के साथ ही है। बेजोस ने कहा कि उनका कार्यक्रम ट्रंप की दी हुई तारीख के साथ ही पूरा हो जाएगा, क्योंकि अमेजन ने अंतरिक्षयान पर 2016 से काम शुरू कर दिया था। नासा इसके लिए बेजोस को करीब 91 करोड़ रुपये की राशि भी दे चुकी है।