{"_id":"6260270a08323d15c7178117","slug":"all-girl-university-in-khyber-pakhtunkhwa-bans-smartphone-in-campus-pakistan-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के महिला विश्वविद्यालय का आदेश, परिसर के अंदर स्मार्टफोन लाने पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के महिला विश्वविद्यालय का आदेश, परिसर के अंदर स्मार्टफोन लाने पर लगाया प्रतिबंध
Wed, 20 Apr 2022 09:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 20 Apr 2022 09:01 PM IST
सार
विश्वविद्यालय ने इस कदम के पीछे तर्क दिया है कि छात्राएं यूनिवर्सिटी में रहने के दौरान सोशल मीडिया एप्लिकेशंस का अत्यधिक इस्तेमाल करती हैं, जिसका असर उनकी पढ़ाई, व्यवहार और उनके समूचे प्रदर्शन पर पड़ता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित एक महिला विश्वविद्यालय में परिसर के अंदर स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के रूढ़िवादी उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित वूमेन यूनिवर्सिटी स्वाबी में यह फैसला लिया गया है। यहां तालिबानी मिलिटेंट सक्रिय हैं और अक्सर छात्राओं को निशाना बनाते रहते हैं।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई ने समा टीवी की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट ने एक अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि 20 अप्रैल 2022 से वूमेन यूनिवर्सिटी स्वाबी के परिसरों के अंदर छात्राओं को स्मार्टफोन या टचस्क्रीन मोबाइल फोन या फिर टैबलेट जैसे उपकरण लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
अधिसूचना में आगे कहा गया है कि छात्राएं यूनिवर्सिटी में रहने के दौरान सोशल मीडिया एप्लिकेशंस का अत्यधिक इस्तेमाल करती हैं, जिसका असर उनकी पढ़ाई, व्यवहार और उनके समूचे प्रदर्शन पर पड़ता है। इसलिए, यह निर्देश दिया जाता है कि छात्राओं को यूनिवर्सिटी में रहने के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान
वहीं, इस निर्देश का उल्लंघन करने पर छात्राओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने और 5000 रुपये का जुर्माना लगाए जाने की बात कही गई है। पूरे खैबर पख्तूनख्वा में स्थित विश्वविद्यालय यहां पढ़ने वाली छात्राओं पर इस तरह के सख्त प्रतिबंध अक्सर लागू करते रहते हैं। इसमें छात्राओं के ड्रेस कोड और हेयर स्टाइल का मुद्दा भी शामिल है।
संस्थानों में पहले भी लगाए जाते रहे हैं इस तरह के प्रतिबंध
प्रांत में विश्वविद्यालय से छात्राओं से सलवार कमीज पहन कर परिसरों में आने के लिए कहते हैं। पिछले साल मार्च में पेशावर यूनिवर्सिटी ने छात्रों को नए ड्रेस कोड का पालन करने और हर समय कार्ड पहने रहने का निर्देश दिया था। इसमें कहा गया था कि छात्राएं केवल सफेद सलवार व अपनी इच्छा की कमीज और छात्र साधारण कपड़ें पहनें।
इससे पहले नौ जनवरी 2021 को खैबर पख्तूनख्वा के मनसेहरा जिले में स्थित हाजरा यूनिवर्सिटी ने छात्राओं से कहा था कि वह सलवार-कमीज पहन कर ही आएं और इसके साथ दुपट्टा, चादर या अबाया पहनें। इसके साथ ही छात्राओं के लिए भारी मेकअप, आभूषण और महंगे हैंडबैग को भी नए नियमों के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था।