फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alexei Navalny Body Handed to Mother Vladimir Putin Critic opposition leader demise

Alexei Navalny: मां को सौंपा गया नवलनी का पार्थिव शरीर, जेल में बंद पुतिन के आलोचक की हफ्ते भर पहले हुई थी मौत

Sat, 24 Feb 2024 10:20 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 24 Feb 2024 10:20 PM IST
सार

रूस की बहुचर्चित घटना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुखर आलोचक और उनके प्रतिद्वंद्वी रहे एलेक्सी नवलनी की मौत के लगभग एक हफ्ते बाद उनका पार्थिव शरीर मां को सौंप दी गई। नवलनी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Alexei Navalny Body Handed to Mother Vladimir Putin Critic opposition leader demise
एलेक्सी नवलनी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी का पार्थिव शरीर उनकी मां को सौंपने की खबर सामने आई है। एलेक्सी नवलनी की मौत के लगभग एक हफ्ते बाद उनकी डेड बॉडी परिवार के सुपुर्द कर दी गई। नवलनी के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि नवलनी का शव उनकी मां को सौंप दिया गया है। जेल में बंद नवलनी की मौत विवाद में इसलिए भी है क्योंकि उन्हें जहर दिए जाने की खबर सामने आई थी। शनिवार को जारी बयान के मुताबिक आर्कटिक जेल कॉलोनी में 16 फरवरी को उनकी मृत्यु हुई।
विज्ञापन


नवलनी की मौत के एक सप्ताह से अधिक समय बाद नवलनी की प्रवक्ता किरा यर्मिश ने शनिवार को एक्स पर लिखा, पार्थिव शरीर मां को सौंप दिया गया। इस अभियान में साथ देने के लिए समर्थकों का आभार। खबरों के मुताबिक पिछले हफ्ते रूसी अधिकारियों ने नवलनी की मां- ल्यूडमिला नवलन्या को शव सौंपने से इनकार कर दिया था। बेटे के शव की कस्टडी देने से इनकार करने के लिए पुतिन प्रशासन को जमकर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed