{"_id":"65f3ffb6d98986a44300f46c","slug":"alec-baldwin-asks-judge-to-dismiss-charges-of-killing-on-film-rust-shooting-in-new-maxico-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: 'बस, अब बहुत हुआ', अभिनेता बाल्डविन ने अपने खिलाफ लगे हत्या के आरोपों को खारिज करने की मांग की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: 'बस, अब बहुत हुआ', अभिनेता बाल्डविन ने अपने खिलाफ लगे हत्या के आरोपों को खारिज करने की मांग की
Fri, 15 Mar 2024 01:28 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:28 PM IST
सार
बाल्डविन के वकील ने कोर्ट में कहा कि अब बस बहुत हो गया है। यह व्यवस्था द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न है। साथ ही यह निर्दोष नागरिक के अधिकारों का भी उत्पीड़न है।
विज्ञापन
Alec Baldwin
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेता एलेक बाल्डविन ने फिल्म शूटिंग के दौरान अपने ऊपर लगे हत्या के आरोपों को खारिज करने की मांग की है। बाल्डविन के वकील ने न्यू मैक्सिको की एक कोर्ट से अपील की है। साल 2021 में फिल्म 'रस्ट' की शूटिंग के दौरान चली गोली से फिल्म की सिनेमैटोग्राफर हेलिना हचिन्स की मौत हो गई थी। इस मामले में क्रू मेंबर ने फिल्म के अभिनेता और निर्माता एलेक बाल्डविन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
बाल्डविन के वकीलों ने दी ये दलीलें
बाल्डविन के वकील ने कोर्ट में कहा कि अब बस बहुत हो गया है। यह व्यवस्था द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न है। साथ ही यह निर्दोष नागरिक के अधिकारों का भी उत्पीड़न है। बाल्डविन की याचिका में कहा गया है कि अभियोजन पक्ष ने अभी तक एक भी गवाह को गवाही के लिए नहीं बुलाया है। याचिका में कहा गया है कि बाल्डविन फिल्म से बतौर क्रिएटिव निर्माता जुड़े हुए हैं और फिल्म सेट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल को लागू करने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।
एलेक बाल्डविन पर गैर इरादतन हत्या के साथ ही हथियारों के साथ लापरवाही बरतने का भी आरोप है। माना जा रहा है कि जुलाई से बाल्डविन के खिलाफ मामले की सुनवाई शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
क्या है मामला
साल 2021 में 21 अक्तूबर को न्यू मैक्सिको में फिल्म रस्ट की शूटिंग के दौरान एलेक बाल्डविन की प्रॉप गन से गोली चली थी। जिससे सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौत हो गई थी और फिल्म के निर्देशक जोएल डिसूजा घायल हो गए थे। बाल्डविन का दावा है कि उन्होंने गोली नहीं चलाई और प्रॉप गन में नकली गोलियां होनी चाहिए, लेकिन उसमें असली गोलियां भरी हुईं थी। वहीं बाल्डविन के खिलाफ मुकदमा करने वाले क्रू मेंबर का दावा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर होने के नाते बाल्डविन को ध्यान रखना चाहिए था कि प्रॉप गन एक हथियार है। क्रू मेंबर ने बाल्डविन पर लापरवाही से प्रॉप गन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।