फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Airlines of many countries on alert after Air India accident; orders given to check fuel switch

Air India Crash: एअर इंडिया हादसे के बाद कई देशों की एयरलाइंस अलर्ट; ईंधन स्विच की जांच करने के दिए आदेश

Wed, 16 Jul 2025 02:14 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 16 Jul 2025 02:14 AM IST
सार

यह एहतियाती कदम 12 जून को भारत के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उठाया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के दोनों फ्यूल स्विच बंद हो गए थे।

विज्ञापन
Airlines of many countries on alert after Air India accident; orders given to check fuel switch
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर आई AAIB की रिपोर्ट में फ्यूल स्विच को लेकर किए गए दावे के बाद बोइंग के ईंधन स्विच लॉक की जांच तेज हो गई है। बीते सोमवार को भारत ने अपनी एयरलाइनों को बोइंग मॉडलों के ईंधन स्विच की जांच करने का आदेश दिए, इसके बाद दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को इसी तरह के जांच के आदेश दिए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की क्वांटस एयरवेज और जापान की एएनए एयरलाइन भी इसमें शामिल हैं। अन्य एयरलाइनों ने कहा कि उन्होंने एयर इंडिया दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी होने के बाद से एहतियात के रूप में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सिंगापुर एयरलाइंस ने मंगलवार को कहा कि उसके बोइंग-787 बेड़े के सभी ईंधन स्विचों की एहतियातन जांच की गई। हालांकि, सभी स्विच ठीक से काम कर रहे हैं। जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा समूह ने कहा कि उसने भी एअर इंडिया हादसे के बाद से अपने बोइंग-787 विमानों के स्विचों की दोबारा जांच की है और कोई समस्या नहीं पाई गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह एहतियाती कदम 12 जून को भारत के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उठाया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के दोनों फ्यूल स्विच बंद हो गए थे। इस बीच अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) और बोइंग ने कहा है कि उसके विमानों के ईंधन नियंत्रण स्विच सुरक्षित होते हैं।  2018 में एफएए ने एक एडवाइजरी जारी कर ईंधन कटऑफ स्विच के लॉकिंग सिस्टम को जांचने को कहा था लेकिन इसे अनिवार्य नहीं बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed