{"_id":"631427a5f2254324af4ebf49","slug":"aircraft-emergency-landing-at-pokhara-airport-in-nepal-earlier-this-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: पोखरा हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के बाद विमान ने खोया संतुलन, सात मिनट के भीतर की गई आपात लैंडिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: पोखरा हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के बाद विमान ने खोया संतुलन, सात मिनट के भीतर की गई आपात लैंडिंग
Sun, 04 Sep 2022 10:18 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:18 AM IST
सार
Emergency Landing at Pokhara Airport: विमान मस्टैंग के लिए उड़ान भरा था लेकिन पायलट को थोड़ी देर बाद ही कुछ खराबी महसूस हुई जिसके चलते आनन-फानन में इसकी आपात लैंडिंग की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे (Pokhara Airport) से उड़ान भरने के सात मिनट के भीतर एक विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। विमान मस्टैंग के लिए उड़ान भरा था लेकिन पायलट को थोड़ी देर बाद ही कुछ खराबी महसूस हुई जिसके चलते आनन-फानन में इसकी आपात लैंडिंग की गई। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी यात्रियों का स्वास्थ्य अच्छा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने हवाई अड्डे के अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है।
विज्ञापन
मई में भी नेपाल में हुआ था बड़ा विमान हादसा, 22 की हुई थी मौत
बता दें कि इससे पहले मई के महीने में खराब मौसम की वजह से नेपाल के पहाड़ी मस्तंग जिले में तारा एयर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि खराब मौसम की वजह से विमान बाएं के बजाए दाएं मुड़ गया था। इससे विमान पहाड़ों से टकरा गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन