फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Air Pollution News Update: What are the most polluted cities in the world, know the details

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर: टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के जिले, जानें और कहां-कहां जहरीली हुई हवा

Wed, 13 Nov 2024 11:40 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 13 Nov 2024 11:40 AM IST
सार

दुनिया भर के शहरों में लोगों को वायु प्रदूषण की वजह से सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहा है। दुनिया के सबसे प्रदूषित 121 देशों की सूची में भारत के तीन शहर हैं। जबकि पाकिस्तान के दो। आइए जानते हैं किन शहरों की हवा जहरीली है। 

विज्ञापन
Air Pollution News Update: What are the most polluted cities in the world, know the details
AIR Pollution - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारत समेत दुनिया के अलग-अलग शहरों में लोगों को वायु प्रदूषण की वजह से सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहा है। दुनिया के सबसे प्रदूषित 121 देशों की सूची में भारत के तीन शहर हैं। इसमें राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई है। स्विस फर्म आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में 13 नवंबर को राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर है। आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग देखने से पता चलता है कि 515 एक्यूआई के साथ दिल्ली पूरी दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर है। हालांकि, भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


कितना खराब एक्यूआई का स्तर?
आमतौर पर प्रदूषण का स्तर एयर क्वालिटी इंडेक्स या एक्यूआई के रूप में मापा जाता है। विदेशी मानकों के अनुसार 200 से अधिक एक्यूआई बहुत खराब स्तर का माना जाता है और 300 का स्तर गंभीर रूप से खराब स्थिति को दर्शाता है। अगर 0-50 के बीच में एक्यूआई का स्तर रहता है तो इसे अच्छा माना जाता है। 51-100 पाया गया तो मध्यम और 101-150 के बीच मिला तो संवेदनशील समूहों के लिए खराब हवा मानी जाती है। वहीं, 151 से 200 अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स मिला तो ये खतरनाक होता है। इसके अलावा, 201-300 पाए जाने पर बहुत खतरनाक और अगर प्रदूषण स्तर 301 से अधिक पाया गया तो यह बहुत-बहुत खतरनाक है। 
विज्ञापन




भारत के इन शहरों की हवा भी खतरनाक 
रैंकिंग में 10वें स्थान पर 158 एक्यूआई के साथ मुंबई शहर है। उसके बाद कोलकाता का नंबर आता है, जहां एक्यूआई 136 रिकॉर्ड किया गया। आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान का शहर लाहौर है। यहां का एक्यूआई 432 है। वहीं, पड़ोसी देश का कराची शहर भी इस सूची का हिस्सा बना है। उसे 147 एक्यूआई के साथ 14वें नंबर पर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर कौन से देश का शहर?
प्रदूषित शहरों में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के किंशासा को तीसरे नंबर पर रखा गया है। यहां का एक्यूआई 193 दर्ज किया गया है। वहीं, मिस्र के काहिरा को 184 की एक्यूआई के साथ चौथा स्थान मिला है। वहीं, आईक्यूएयर की वर्ल्ड लाइव रैंकिंग में पांचवें स्थान पर वियतनाम की राजधानी हनोई है। यहां का एक्यूआई लेवल 168 है। रैंकिंग में छठवें स्थान पर कतर देश का दोहा शहर है। यहां का एक्यूआई लेवल 166 है। इसके अलावा, सातवें नंबर पर सउदी अरब के रियाद को रखा गया है।




इन पर भी एक नजर
इंडेक्स में आठवें स्थान पर नेपाल की राजधान काठमांडू है, जहां का एक्यूआई लेवल 160 है। नौवें स्थान पर मंगोलिया का उल्लानबटार है। उल्लानबटार में बुधवार को एक्यूआई 158 है। बांग्लादेश की बात करें तो उसकी राजधानी ढाका को 17वें नंबर पर रखा है। यहां का एक्यूआई 122 है। चीन के सात शहरों की हवा काफी खराब पाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed