फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Air India launches Shanghai-Delhi flight after gap of about six years

Air India: एअर इंडिया ने शुरू की शंघाई-दिल्ली उड़ान, गलवां झड़प के छह साल बाद बहाल हुई हवाई सेवा

Sun, 01 Feb 2026 09:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Feb 2026 09:14 PM IST
सार

Air India: एअर इंडिया ने छह साल बाद शंघाई और दिल्ली के बीच हवाई सेवा बहाल कर दी है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इसे एक अहम कदम बताया। पूर्वी लद्दाख के गलवां में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प के बाद हवाई सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Air India launches Shanghai-Delhi flight after gap of about six years
एअर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

एअर इंडिया ने रविवार को शंघाई और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान शुरू की। इसके साथ ही दोनों शहरों के बीच करीब छह साल बाद हवाई सेवाएं फिर से शुरू हुईं। शंघाई-पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली शंघाई-नई दिल्ली उड़ान रवाना हुई, जिसमें बोइंग 787 विमान पर 230 से अधिक यात्री सवार थे। शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प के बाद हवाई सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। एअर इंडिया ने करीब छह साल के अंतराल के बाद अपनी उड़ानों को संचालन शुरू किया और यह द्विपक्षीय हवाई संपर्क को सामान्य करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'आगामी चुनाव में तय हार की वजह से SIR का दुरुपयोग कर रही भाजपा', CEC से मुलाकात से पहले सीएम का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन



भारतीय महावाणिज्य दूत ने क्या कहा?
  • शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर इस उड़ान के यात्रियों को विदा किया।
  • उन्होंने एअर इंडिया की सीधी उड़ान सेवाएं फिर से बहाल करने के फैसले का स्वागत किया।
  • उन्होंने कहा कि यह भारत और चीन के लोगों के बीच व्यापार और संस्थागत संपर्क को बहाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 
  • माथुर ने इस अवसर पर कहा, शंघाई और नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ानों की फिर से बहाली भारत-चीन संबंधों में नई गति का मजबूत संकेत है।
  • उन्होंने कहा, हवाई संपर्व्यापार, पर्यटन, शैक्षिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क को आसान बनाने के लिए जरूरी है, खासकर भारत और पूर्वी चीन के बीच।
  • महावाणिज्य दूत ने कहा, हमें खुशी है कि एअर इंडिया इस महत्वपूर्ण लिंक को फिर से शुरू कर रही है।

ये भी पढ़ें: 'जब तक मैं हूं, मियां लोगों को परेशानी होती रहेगी'; अवैध घुसपैठियों पर असम CM हिमंत ने साधा निशाना

बयान में महावाणिज्य दूतावास ने क्या कहा?
एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि एअर इंडिया इस मार्ग पर हफ्ते में चार बार बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों से उड़ानों का संचालन करेगी, जिसमें आधुनिक केबिन और बेहतर ऑन-बोर्ड सेवाएं होंगी। यह सेवा भारत और चीन के बीच बढ़ती यात्रा मांग और सीमा-पार आवागमन में हो रही धीरे-धीरे बहाली को दर्शाती है। इससे भारत और चीन के यांग्त्जे नदी डेल्टा क्षेत्र के बीच वाणिज्यिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी समर्थन मिलेगा, जो चीन के सबसे आर्थिक रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास निवेश, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने वाले उपायों का समर्थन जारी रखेगा।

भारत और चीन ने पिछले साल अक्तूबर में विभिन्न शहरों के बीच उड़ानों को फिर से बहाल किया था। इंडिगो ने 10 नवंबर, 2025 से कोलकाता-ग्वांगझू और दिल्ली-ग्वांगझू उड़ानें शुरू कीं। चाइना ईस्टर्न ने नवंबर में शंघाई-दिल्ली उड़ानें फिर से शुरू कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed