{"_id":"697f60954cba6234240e5f53","slug":"bjp-misusing-sir-as-party-certain-of-defeat-in-upcoming-bengal-polls-mamata-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: 'आगामी चुनाव में तय हार की वजह से SIR का दुरुपयोग कर रही भाजपा', CEC से मुलाकात से पहले सीएम का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: 'आगामी चुनाव में तय हार की वजह से SIR का दुरुपयोग कर रही भाजपा', CEC से मुलाकात से पहले सीएम का आरोप
Sun, 01 Feb 2026 07:48 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:48 PM IST
सार
Bengal: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में हार सुनिश्चित होने के कारण मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का दुरुपयोग कर रही है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने क्या कहा, पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की विपक्षी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव में हार तय है, जिस कारण वह (मतदाता सूची के) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दुरुपयोग कर रही है।
मुख्य चुनाव से मुलाकात करेंगी मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात की। वह सोमवार की शाम दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) से मुलाकात करने वाली हैं। उन्होंने कहा, वह (भाजपा) जानते हैं कि बंगाल में हारेंगे। इसलिए एसआईआर का दुरुपयोग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'जब तक मैं हूं, मियां लोगों को परेशानी होती रहेगी'; अवैध घुसपैठियों पर CM हिमंत ने साधा निशाना
विज्ञापन
'हिम्मत है तो राजनीतिक रूप से लड़ें लड़ाई'
उन्होंने आगे कहा, अगर भाजपा में हिम्मत है, तो मैं उनसे अपील करूंगी कि चुनाव आयोग (ईसीई) और एजेंसियों का इस्तेमाल करने के बजाय राजनीतिक और लोकतांत्रिक रूप से चुनाव लड़ें। ममता बनर्जी ने दावा किया कि इसी तरह की प्रथाएं अन्य राज्यों के चुनाव परिणाों को प्रभावित कर चुकी हैं। भाजपा को चुनौती देते हुए ममता ने कहा, मैं उनसे कहूंगी, अगर हिम्मत है तो राजनीतिक लड़ाई लड़ो। हम इंच-इंच लड़ने के लिए तैयार हैं।
सीईसी को देंगी एसआईआर से जुड़े मुद्दों की जानकारी
ममता बनर्जी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सीईसी से मुलाकात के दौरान मतदाता सूची के एसआईआर से जुड़े मुद्दे उठाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने सांसदों को एसआईआर के नाम पर की जा रही कोशिशों के बारे में जानकारी देंगी।
ये भी पढ़ें: 'लाल आतंक' का होगा स्थायी खात्मा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बजट में 3610 करोड़ मंजूर
उन्होंने कहा, मैं उन्हें बताऊंगी कि एसआईआर के नाम पर क्या हो रहा है। वे (भाजपा) संघीय ढांचे को कैसे खत्म करना चाहते हैं? मैं सब बताऊंगी। हमने क्या किया, यह भी बताऊंगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन