{"_id":"6ac1cc7bf5e71ddb310922f5","slug":"air-ambulance-meets-accident-contact-lost-during-flight-from-bermuda-to-boston-wreckage-found-near-nantucket-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का शिकार हुई एयर एम्बुलेंस: बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान टूटा संपर्क, नैनटकेट के पास मिला मलबा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हादसे का शिकार हुई एयर एम्बुलेंस: बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान टूटा संपर्क, नैनटकेट के पास मिला मलबा
Sun, 04 Oct 2026 09:25 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:25 AM IST
सार
बरमूडा से बोस्टन जा रहा एयर एम्बुलेंस अटलांटिक महासागर के ऊपर लापता हो गया। विमान में चार क्रू मेंबर और दो यात्री समेत छह लोग सवार थे। पायलट ने बिजली की समस्या और बिना नेविगेशन उड़ान की जानकारी दी थी। बाद में नैनटकेट तट के पास मलबा मिला।
विज्ञापन
अचानक अटलांटिक में हुआ लापता विमान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ एआई
विस्तार
अमेरिका के मैसाचुसेट्स के नैनटकेट तट के पास एक एयर एम्बुलेंस का मलबा मिला है। यह एयर एम्बुलेंस शनिवार को बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान अटलांटिक महासागर के ऊपर गायब हो गई थी। इसमें छह लोग सवार थे। यह जानकारी अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने दी।
कोस्ट गार्ड ने एक बयान में कहा कि इसमें चार कनाडाई और दो बरमूडा के नागरिक सवार थे। खोज जारी रहने के दौरान उनके करीबी रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि उनका एक जहाज रात भर और रविवार को भी पानी में खोज जारी रखा।
विमान में क्या दिक्कत थी?
एयर ट्रैफिक ऑडियो से पता चलता है कि मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान में शायद बिजली से जुड़ी समस्याएं थीं। वह बिना नेविगेशन के (ब्लाइंड) आ रहा था, तभी शनिवार तड़के गायब होने से कुछ देर पहले ही सामने एक तूफान आ गया।
विज्ञापन
ट्रैफिक कंट्रोल ऑडियो से क्या पता चला?
LiveATC.net की ओर से पोस्ट किए गए एयर ट्रैफिक कंट्रोल ऑडियो के अनुसार, जब जेट तट के पास पहुंचा तो पायलट ने बिजली से जुड़ी समस्याओं की सूचना दी और इमरजेंसी घोषित कर दी। एक कंट्रोलर को पायलट से यह पूछते हुए सुना जा सकता है, 'रोजर, आपने कहा कि आप बिना नेविगेशन के आ रहे हैं। क्या आपने यही कहा था?'
प्लाइटरडार24 की डेटा से क्या पता चला?
इससे मैरी शियावो, जो ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट की पूर्व इंस्पेक्टर जनरल हैं, उनको लगता है कि हो सकता है कि विमान के नेविगेशन इंस्ट्रूमेंट तब काम करना बंद कर गए हों, जब रडार पर उसके रास्ते में एक तूफान आया। फ्लाइट ट्रैकिंग साइट प्लाइटरडार24 के शुरुआती डेटा के अनुसार, विमान अपनी लगभग 24,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे आकर लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर आ गया था।
एविएशन अटॉर्नी शियावो ने क्या बताया?
एविएशन अटॉर्नी शियावो ने कहा, 'इस बड़ी गिरावट के साथ कुछ बुरा हुआ। वे उस बड़े तूफान में चले गए। इंस्ट्रूमेंट खराब होने और बिना नेविगेशन के उड़ान भरने के लिए यह एक बहुत ही खतरनाक जगह है। दिशा का पता न चलना बहुत आसान है और यह पता नहीं चल पाता कि आप मुड़ रहे हैं, ऊपर जा रहे हैं, नीचे आ रहे हैं, आदि। स्पेशल ओरिएंटेशन (स्थान का सही अंदाजा) बहुत जल्दी खत्म हो जाता है।'
बरमूडा एयरपोर्ट के ऑपरेटर, स्काईपोर्ट के एक बयान के अनुसार, कनाडाई-रजिस्टर्ड एयर एम्बुलेंस जेट में चार क्रू मेंबर और दो यात्री सवार थे, जब वह मैसाचुसेट्स के लिए रात की उड़ान भरने के लिए बरमूडा के एलएफ वेड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। देश के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर स्टीवन मैकिनॉन ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ट्रांसपोर्ट कनाडा खोज और बचाव कार्यों पर अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा था और स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए था।
कोस्ट गार्ड ने बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने जानकारी दी है कि गल्फस्ट्रीम G100 का संपर्क शनिवार तड़के ही टूट गया था। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा कि वह स्थिति के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा है, लेकिन उसने तुरंत यह नहीं बताया कि वह इसकी जांच करेगा या नहीं।