फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ahmedabad plane crash Boeing manufacturing defect suspected US lawyer says initial compensation not enough

अहमदाबाद विमान हादसा: 'बोइंग के निर्माण में खामी की आशंका', अमेरिकी वकील बोले- शुरुआती मुआवजा पर्याप्त नहीं

Sat, 13 Sep 2025 10:53 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 13 Sep 2025 10:53 PM IST
सार

अहमदाबाद विमान हादसे में पीड़ितों का प्रतिनिधित्व कर रहे अमेरिकी वकील माइक एंड्रयूज ने शुरुआती मुआवजा अपर्याप्त बताया और बोइंग विमान के निर्माण में तकनीकी खामी की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि उनकी टीम विशेषज्ञों के साथ मिलकर दस्तावेजों की समीक्षा कर रही है और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Ahmedabad plane crash Boeing manufacturing defect suspected US lawyer says initial compensation not enough
वकील माइक एंड्रयूज - फोटो : X-@ANI

विस्तार

अहमदाबाद विमान हादसे में पीड़ितों के परिवारों का प्रतिनिधित्व कर रहे अमेरिकी वकील माइक एंड्रयूज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 से जुड़े इस हादसे के लिए अब तक दिया गया शुरुआती मुआवजा पर्याप्त नहीं है। एंड्रयूज ने यह भी आशंका जताई कि बोइंग विमान के निर्माण में तकनीकी खामियां हो सकती हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एंड्रयूज ने बताया कि उनकी लॉ फर्म इस समय लगभग 110 पीड़ितों के परिवारों का प्रतिनिधित्व कर रही है। इनमें विमान के यात्री और जमीन पर मारे गए लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती मुआवजा केवल औपचारिकता है, जबकि पीड़ित परिवारों का नुकसान कहीं अधिक है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों की मदद से जांच
वकील ने कहा कि उनकी टीम विशेषज्ञों के साथ मिलकर दस्तावेजों की समीक्षा कर रही है। उनका लक्ष्य यह पता लगाना है कि हादसे की असल वजह क्या रही। एंड्रयूज का कहना है कि वे उन लोगों से भी बातचीत कर रहे हैं, जिनके पास जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विमान हादसों को लेकर एएआईबी की सिफारिश, कहा- ATC की मानसिक सेहत पर हो फोकस; तनाव प्रबंधन कार्यक्रम जरूरी

एएआईबी की रिपोर्ट पर सवाल
भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जून को दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। लेकिन एंड्रयूज ने आरोप लगाया कि इस रिपोर्ट ने उत्तरों से ज्यादा सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में कई बिंदु स्पष्ट नहीं किए गए और जांच की गति बोइंग से जुड़े पुराने मामलों जैसी ही दिख रही है।


पानी लीक से शॉर्ट सर्किट की आशंका
इससे पहले एंड्रयूज ने दावा किया था कि विमान में पानी लीक होने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जो हादसे की वजह बन सकता है। इस दुर्घटना में कुल 260 लोगों की जान गई थी। उनके मुताबिक, बोइंग के निर्माण से जुड़ी खामियों को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता और कंपनी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- नेपाल हिंसा में बुरी तरह प्रभावित हुआ होटल उद्योग, अब सरकार से की भरोसा जगाने वाले कदम उठाने की अपील

मुआवजे और जवाबदेही पर जोर
एंड्रयूज ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना और सही मुआवजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल आर्थिक नुकसान की भरपाई का मामला नहीं है, बल्कि उन तकनीकी कमियों को उजागर करना भी जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed