फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Agreement on ceasefire between Myanmar Army and ethnic guerrilla groups agreement reached Chinese mediation

Myanmar Clash: म्यांमार सेना और जातीय गुरिल्ला समूहों में संघर्षविराम पर सहमति, चीनी मध्यस्थता में हुआ समझौता

Sat, 13 Jan 2024 07:12 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 07:12 AM IST
सार

म्यांमार की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन तुन ने अस्थायी संघर्षविराम समझौते पर सहमति जताई। हालांकि, पूर्व में हुए समझौते का दिसंबर में दोनों पक्षों ने पालन नहीं किया।

विज्ञापन
Agreement on ceasefire between Myanmar Army and ethnic guerrilla groups agreement reached Chinese mediation
म्यांमार विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

म्यांमार की सेना और वहां के जातीय अल्पसंख्यक गुरिल्ला समूहों के गठबंधन के बीच देश के पूर्वोत्तर में जारी लड़ाई को रोकने के लिए तत्काल संघर्षविराम समझौते पर सहमति बन गई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी, जबकि म्यांमार की सैन्य सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, म्यांमार सीमा से 400 किमी दूर चीन की एक प्रांतीय राजधानी कुनमिंग में चीनी मध्यस्थता में यह समझौता हुआ। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि म्यांमार में संबंधित पक्ष ईमानदारी से समझौते को लागू करेंगे, एक-दूसरे के प्रति अधिकतम संयम बरतेंगे और बातचीत तथा परामर्श के माध्यम से मुद्दों को हल करेंगे।
विज्ञापन


म्यांमार की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन तुन ने अस्थायी संघर्षविराम समझौते पर सहमति जताई। हालांकि, पूर्व में हुए समझौते का दिसंबर में दोनों पक्षों ने पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन को नुकसान नहीं पहुंचाने का वादा
चीनी प्रवक्ता ने कहा, सेना और थ्री ब्रदरहुड एलायंस (म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी, तांग नेशनल लिबरेशन आर्मी तथा अराकान आर्मी) तत्काल संघर्षविराम और अपने-अपने लड़ाकों को बातचीत से हटाने पर सहमत हुए हैं। दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्र में रहने वाले चीनी लोगों और म्यांमार में चीनी परियोजनाओं तथा कर्मियों को नुकसान न पहुंचाने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed