{"_id":"5d5896338ebc3e89ae3b394c","slug":"after-the-palestinian-attack-israeli-fighters-attacked-gaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलस्तीनी हमले के बाद इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने किया गाजा पर हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फलस्तीनी हमले के बाद इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने किया गाजा पर हमला
Sun, 18 Aug 2019 05:35 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 18 Aug 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
Fighter Plane
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने शनिवार तड़के फलस्तीन के गाजा पट्टी में करीबन तीन सैन्य ठिकानों पर हमला किया, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह जानकारी फलस्तीनी सुरक्षा सूत्र ने दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि फलस्तीनियों द्वारा शुक्रवार की देर रात दक्षिणी इस्राइल के क्षेत्र में रॉकेट दागे जाने के बाद, इस्राइल ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के शिविर को निशाना बनाकर गाजा सिटी के पास और राज्य के मध्य भाग में हमले किए।
विज्ञापन
इस्राइल की सेना ने एक बयान में उत्तरी और मध्य गाजा पट्टी में हमास के आतंकी संगठन से जुड़े केवल दो हमलों का उल्लेख किया गया है। सेना ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है। सेना ने अपने बयान में बताया कि फलस्तीन ने 12 जुलाई के बाद से शुक्रवार रात दक्षिणी इस्राइल में रॉकेट का पहला हमला किया है।
विज्ञापन