फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After the attack on Saudi oil company, US officials wanted to take action against Iran

सऊदी की तेल कंपनी पर हुए हमले के बाद, अमेरिकी अफसर चाहते हैं ईरान के खिलाफ हो कार्रवाई

Wed, 18 Sep 2019 02:36 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 18 Sep 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
After the attack on Saudi oil company, US officials wanted to take action against Iran
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने ईरानी तेल संयंत्रों पर हमले की तैयारी कर ली थी। रिपोर्टस के अनुसार, अमेरिकी सैन्य अफसरों ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने इसको लेकर योजना भी रखी थी। इसमें अफसरों द्वारा सैन्य हमलों के अलावा साइबर हमलों का विकल्प भी पेश किया गया था। 

विज्ञापन


अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एनबीसी और पॉलिटिको ने ट्रंप के करीबी अधिकारियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी कि ट्रंप अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए ईरान पर हमला नहीं करना चाहते थे। बता दें कि ट्रंप ने 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के अभियान में कहा था कि उनके शासन में कोई नया विदेशी विवाद शुरू नहीं होगा। 
विज्ञापन


वहीं, इस हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो सऊदी अरब पहुंचेंगे। साथ ही वे यूएई भी जाएंगे। जेद्दा में वह सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ बैठक करेंगे। इसमें दोनों के बीच ईरानी हमले को लेकर मुकाबले की रणनीति बनाने पर चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, अन्य रिपोर्टस में दावा किया गया है कि अमेरिका ने सऊदी पर हुए हमले के लिए इस्तेमाल में लाई गई ईरानी लॉन्च साइट का पता लगा लिया है। एक वरिष्ठ अमेरिकी अफसर ने कहा कि यह जगह दक्षिणी ईरान और खाड़ी के पूर्व में स्थित हैं। हालांकि ईरानी राष्ट्रपति हसन रुहानी ने हमलों में हाथ होने को नकार दिया था। 


यमन के हूती विद्रोहियों ने अरामको पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। हूती विद्रोहियों को ईरान की तरफ से समर्थन प्राप्त हैं। वहीं, अमेरिका और सऊदी अरब लंबे समय से यमन में सैन्य ऑपरेशन चला रहे हैं। दोनों राष्ट्र वहां पूर्व राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में लाना चाहते हैं, जबकि हूती विद्रोही इसके खिलाफ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed