{"_id":"629be3d21fbef37db66de9cb","slug":"after-sri-lanka-now-chinese-move-to-trap-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"China news : श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश को फंसाने की चीनी चाल, धोखाधड़ी कर रहा ड्रैगन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China news : श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश को फंसाने की चीनी चाल, धोखाधड़ी कर रहा ड्रैगन
Sun, 05 Jun 2022 04:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 05 Jun 2022 04:29 AM IST
सार
जानकारों के मुताबिक, बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) की आड़ में चीनियों का भ्रष्टाचार बांग्लादेशी उद्यमों से लेकर सरकारी लेन-देन तक फैल चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमजोर देशों को सस्ते कर्ज और विकास परियोजनाओं के जाल में फंसाने की चीनी नीति श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश में भी रंग दिखाने लगी है। इन दिनों बीजिंग खुद को कोरोना महामारी में ढाका का भरोसेमंद साझेदार साबित करने में जरूर लगा है पर असल में वहां चीनी कंपनियों की धोखाधड़ी और कर चोरी के मामले ड्रैगन की शोषणकारी व्यवस्था को सामने ला रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारों के मुताबिक, बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) की आड़ में चीनियों का भ्रष्टाचार बांग्लादेशी उद्यमों से लेकर सरकारी लेन-देन तक फैल चुका है।
श्रमिकों से भी अमानवीय बर्ताव
बीते साल ही कई मेगा प्रोजेक्टों में चीनी कंपनियों द्वारा पैसों के गबन के मामले खुलने पर बांग्लादेश ने चीन सरकार को ढांचा परियोजनाओं में पैसा न लगाने के लिए बाध्य किया।
विज्ञापन
इसके अलावा, बांग्लादेशी श्रमिकों के साथ चीनी कंपनियों के अमानवीय बर्ताव ने भी रोष उत्पन्न किया है। हाल ही में चीनी प्रोजेक्ट अधिकारी ने एक श्रमिक के कार्यस्थल पर ठीक से मास्क न पहनने पर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
श्रीलंका से सबक लेने की जरूरत
चीन चाहता है कि बांग्लादेश उसके बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) में भागीदारी निभाए और ढाका ने भी उसकी इस योजना में दिलचस्पी जाहिर की है। लेकिन दक्षिण मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि बांग्लादेश को श्रीलंका से सबक लेते हुए सोच-समझकर ड्रैगन से साझेदारी बढ़ानी चाहिए क्योंकि वहां भी चीन की मौजूदगी में व्यवस्थागत भ्रष्टाचार बढ़ रहा है तो जवाबदेही घटती जा रही है।