फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Rain, Fans Suffer From Scorching Heat In Paris Olympics 2024

Paris Olympics: बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी ओलंपिक में प्रशंसक परेशान, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा

Wed, 31 Jul 2024 03:15 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Jul 2024 03:15 AM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में चिलचिला गर्मी से प्रशंसक परेशान हो गए हैं। ओलंपिक के उद्घाटन में बारिश के बाद तापमान काफी बढ़ गया है। जिससे एथलीट को भी काफी परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
After Rain, Fans Suffer From Scorching Heat In Paris Olympics 2024
मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में पिछले सप्ताह उद्घाटन समारोह में भारी बारिश के बाद अब परिस्थितियां पूरी तरह से बदल गई हैं। ओलंपिक में गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए हैं। यहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को फ्रांस की मौसम विज्ञान सेवा ने राजधानी में एक बड़े तूफान को लेकर चेतावनी जारी की। जिसमें शाम तूफान के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश की संभावना के साथ ही एथलीटं और और दर्शकों को कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल तो सभी गर्मी के कारण परेशान हैं। 
विज्ञापन


टेनिस मैच के दौरान दर्शकों से ब्रेक लेने की अपील की गई
रोलैंड गैरोस में पुरुष युगल में राफेल नडाल और कार्लोस का मैच चल रहा था। दोनों के खेलते समय स्टेडियम कर्मचारियों ने टेनिस प्रशंसकों से ब्रेक लेने की अपील की थी। साथ ही मैदान के ठंडे क्षेत्रों में जाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों से पहले पिछले महीने जारी की गई और जलवायु वैज्ञानिकों और एथलीटों ने एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें भीषण गर्मी और उच्च तापमान की चेतावनी दी गई थी। 

मनु ने ओलंपिक में जीता दूसरा पदक
मनु और सरबजोत ने भारत को दूसरा पदक दिला दिया है। इन दोनों ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह मनु का इस ओलंपिक में दूसरा पदक रहा। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी कांस्य जीता था।

एक से अधिक पदक जीतने वाली चौथी भारतीय बनीं मनु
भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता था। अब मनु ने मंगलवार को सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को एक और कांस्य पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। इस तरह मनु उन चुनिंदा भारतीय एथलीटों में शामिल हो गई हैं जिनके नाम एक से अधिक ओलंपिक पदक दर्ज हैं। 


कोरियाई जोड़ी को दी मात
मनु और सरबोत की भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की। इस स्पर्धा में पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed