फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After navjot singh sidhu now shatrughan sinha visit pak, met president arif alvi

सिद्धू के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे पाकिस्तान, राष्ट्रपति अल्वी से की मुलाकात

Sat, 22 Feb 2020 10:37 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अमित कुमार Updated Sat, 22 Feb 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
After navjot singh sidhu now shatrughan sinha visit pak, met president arif alvi
राष्ट्रपति अल्वी से मुलाकात करते शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : Twitter

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने को लेकर विवाद अभी थमा नहीं था कि अब पार्टी के एक और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाक पहुंच परेशानियों को दावत दे दी है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले सिन्हा दरअसल एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए पाक पहुंचे हैं। मगर शनिवार को वह पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से भी मिले। इस मुलाकात ने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। 

विज्ञापन


पाक राष्ट्रपति ने मुलाकात के बाद दावा किया कि कांग्रेस नेता ने कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर उनकी चिंता पर समर्थन जताया है। पाक राष्ट्रपति कार्यालय से ट्वीट किया गया, 'भारतीय नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से लाहौर में आज मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति का पुल बनाने के महत्व पर चर्चा की। सिन्हा ने कश्मीर में 200 से अधिक दिनों के लॉकडाउन पर राष्ट्रपति की चिंता का समर्थन किया।'

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने इस दौरे को पूरी तरह से निजी बताया है और कहा है कि इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। इससे पहले सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे, जिसके बाद कांग्रेस को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्हें पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के गले मिलते भी देखा गया था। 



अब शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं क्योंकि भाजपा पहले ही उस पर पाक की भाषा बोलने के आरोप लगाती रही है। वहीं, पाक राष्ट्रपति के शत्रुघ्न को लेकर किए जा रहे दावे से कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं जिनके नेताओं पर भाजपा पहले से ही पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed