फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Finland now Sweden will apply for NATO membership in wake of Russian agression against Ukraine says PM Andersson news in hindi

NATO: यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता से डरा स्वीडन, तटस्थता छोड़ की नाटो की सदस्यता की मांग

Mon, 16 May 2022 09:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 16 May 2022 09:02 PM IST
सार

स्वीडन 200 से अधिक वर्षों तक सैन्य रूप से गुटनिरपेक्ष रहा है। हालांकि, यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता ने इस यूरोपीय देश की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन
After Finland now Sweden will apply for NATO membership in wake of Russian agression against Ukraine says PM Andersson news in hindi
स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Social Media

विस्तार

स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने सोमवार को एलान किया कि रूस की ओर से यूक्रेन पर किए जा रहे हमलों के मद्देनजर स्वीडन भी फिनलैंड की तरह नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वीडन के रुख में यह ऐतिहासिक बदलाव इस नॉर्डिक देश में 200 से अधिक वर्षों के सैन्य रूप से गुटनिरपेक्ष रहने के बाद आया है। हालांकि, माना जा रहा है कि फिनलैंड के बाद स्वीडन का यह फैसला रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भड़काने का काम कर सकता है। 
विज्ञापन


स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने राजधानी में सांसदों को संबोधित करते हुए इसे ‘‘अपने देश की सुरक्षा नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव’’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम नाटो को सूचित करेंगे कि हम गठबंधन का सदस्य बनना चाहते हैं। स्वीडन को औपचारिक सुरक्षा गारंटी की आवश्यकता है जो नाटो में सदस्यता के साथ आती है।’’ एंडरसन ने कहा कि स्वीडन, फिनलैंड के साथ मिलकर काम कर रहा है, जहां की सरकार ने रविवार को घोषणा की थी कि वह गठबंधन में शामिल होने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घोषणा सोमवार को रिक्सडेगन या संसद में इस विषय पर चर्चा कराये जाने के बाद हुई, जिससे पता चला कि नाटो में शामिल होने के लिए स्वीडन की सरकार को बड़ा समर्थन प्राप्त है। स्वीडन की आठ पार्टियों में से केवल दो छोटी एवं वामपंथ की ओर झुकाव रखने वाली पार्टियों ने इस कदम विरोध किया। रविवार को स्वीडिश सोशल डेमोक्रेट के सदस्यों ने पार्टी की लंबे समय से चले आ रहे इस रुख को बदल दिया कि स्वीडन को गुटनिरपेक्ष रहना चाहिए, जिससे संसद में नाटो सदस्यता के लिए स्पष्ट बहुमत का मार्ग प्रशस्त हुआ। दोनों नॉर्डिक देशों में जनता की राय 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण होने से पहले नाटो में शामिल होने के खिलाफ थी, लेकिन उसके बाद दोनों देशों में नाटो सदस्यता के लिए समर्थन तेजी से बढ़ा।

फिनलैंड ने पहले ही जता दी थी नाटो में शामिल होने की मंशा
इससे पहले फिनलैंड में राष्ट्रपति सौली निनिस्टो और प्रधानमंत्री सना मारिन ने एलान किया कि उनका देश हेल्सिंकी में राष्ट्रपति भवन में एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान नाटो में सदस्यता की मांग करेगा। पहले तटस्थ रहा यह नॉर्डिक देश रूस के साथ एक लंबी सीमा साझा करता है। निनिस्टो ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक दिन है। एक नए युग की शुरुआत है।’’ माना जा रहा है कि फिनलैंड की संसद आने वाले दिनों में इस फैसले का समर्थन करेगी। इसके बाद औपचारिक सदस्यता का आवेदन संभवत: अगले हफ्ते के दौरान ब्रसेल्स स्थित नाटो मुख्यालय को सौंपा जाएगा।

नाटो के बढ़ने पर क्या रहा है रूस का रुख?
अपनी सीमा के करीब नाटो के पहुंचने को लेकर रूस का रुख लंबे समय से तल्ख रहा है। ऐसे में ताजा घटनाक्रम से मॉस्को को और गुस्सा आना तय है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शनिवार को पहले ही फिनलैंड के राष्ट्रपति को चेतावनी दे चुके हैं कि संबंध नकारात्मक रूप से प्रभावित होंगे।

फिनलैंड-स्वीडन के कदम पर नाटो का क्या बयान?
नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने रविवार को बर्लिन में नाटो गठबंधन के 30 सदस्य देशों के शीर्ष राजनयिकों की बैठक के बाद कहा कि फिनलैंड और स्वीडन को सदस्य बनाने की प्रक्रिया बहुत तेज हो सकती है। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि यूक्रेन युद्ध जीत सकता है, क्योंकि रूसी सैन्य बढ़त लड़खड़ाती दिख रही है।


स्टोलटेनबर्ग ने कहा, ‘‘यूक्रेन में रूसी हमला मॉस्को की योजना के अनुसार नहीं चल रहा। वे कीव लेने में विफल रहे। वे खारकीव के आसपास से कदम वापस खींच रहे हैं, डोनबास में उनका प्रमुख आक्रमण रुक गया है। रूस अपने रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर पा रहा है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed