फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After China and Europe, now Vietnam taken the initiative to implement strict data protection rules

निजता की चिंता: अब वियतनाम में भी डाटा संरक्षण की पहल, अमेरिकी कंपनियों को होगी मुश्किल

Thu, 18 Nov 2021 08:19 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हो चि मिन्ह सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हो चि मिन्ह सिटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 18 Nov 2021 08:19 PM IST
सार

इंटरनेट कंपनियों की नुमाइंदगी करने वाले एक समूह ने चेतावनी दी है कि नए नियमों से वियतनाम की डिजिटल महत्त्वाकांक्षाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इस समूह की सदस्य कंपनियों में गूगल भी शामिल है। इस समूह ने कहा है कि लागू किए गए नियम मुक्त व्यापार के नियमों का उल्लंघन करते हैं...

विज्ञापन
After China and Europe, now Vietnam taken the initiative to implement strict data protection rules
वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन फु त्रोंग - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चीन और यूरोप के बाद अब वियतनाम ने भी सख्त डाटा संरक्षण नियम लागू करने की पहल की है। वहां डिक्री ऑन पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन (निजी डाटा संरक्षण आदेश) जारी किया गया है। इसमें प्रावधान है कि अगर कंपनियों को संवेदनशील डाटा की प्रोसेसिंग करनी है या डाटा देश से बाहर भेजना है, तो इसके लिए उन्हें पहले सरकार की अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा डाटा संग्रह करने से पहले उन्हें यूजर्स की इजाजत लेनी होगी। ऐसी इजाजत के लिए उन्हें एप या वेबसाइट पर पॉप-अप विंडो की सुविधा देनी होगी।

विज्ञापन


इंटरनेट कंपनियों की नुमाइंदगी करने वाले एक समूह ने चेतावनी दी है कि नए नियमों से वियतनाम की डिजिटल महत्त्वाकांक्षाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इस समूह की सदस्य कंपनियों में गूगल भी शामिल है। इस समूह ने कहा है कि लागू किए गए नियम मुक्त व्यापार के नियमों का उल्लंघन करते हैं। पर्यवेक्षकों का कहना है कि वियतनाम के लिए इन नियमों को लागू करना आसान नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि देश में क्लाउड कंप्यूटिंग का लगभग 80 फीसदी हिस्सा विदेशी कंपनियों के हाथ में है। सरकार की योजना के मुताबिक डिक्री अगले एक दिसंबर से लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि यूरोप में जनरल डाटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन बीते एक नवंबर से लागू हो गए। उसके पहले चीन में पर्सनल डाटा के संरक्षण का कानून लागू किया गया था।

विज्ञापन

डाटा पर व्यापक नजरिया

पर्यवेक्षकों के मुताबिक दूसरे देशों के विपरीत वियतनाम में सरकार ने संवेदनशील डाटा के मामले में केंद्रीकृत नजरिया अपनाया है। यहां लागू किए जा रहे नियमों के तहत स्वास्थ्य, वित्त, राजनीति, स्थल, जीवन, और सामाजिक संबंधों से संबंधित हर डाटा को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी स्थित न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ग्राहम ग्रीनलीफ ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम से कहा- संवेदनशील डाटा किसे कहा जाए, इस बारे में वियतनाम ने बहुत व्यापक नजरिया अपनाया है। वहां दरअसल अब किसी भी डाटा की प्रोसेसिंग करने के लिए कंपनियों को सरकार से इजाजत लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच फीसदी तक का जुर्माना

इस डिक्री को वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने तैयार किया है। इस पर अमल सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। पर्यवेक्षकों के मुताबिक इस नियमों को इस सिद्धांत पर आधारित किया गया है कि कंपनियों को सिर्फ जरूरी डाटा ही इकट्ठा करना चाहिए और वह भी उनके पास न्यूनतम समय तक ही रहना चाहिए। इन नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर वियतनाम में होने वाली उनकी वार्षिक आमदनी के पांच फीसदी तक का जुर्माना लगाया जाएगा।



हनोई स्थित इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज एंड मीडिया डेवलपमेंट के निदेशक न्गुयेन क्वांग दोंग ने वेबसाइट निक्कई एशिया से कहा- ‘नागरिकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि अब उन्हें ज्यादा अधिकार मिलेंगे, जबकि कारोबार घरानों को अधिक जवाबदेह होना पड़ेगा। अभी सूचना के मामले में कंपनियां फायदे में हैं। ऐसे में यह सरकार का कर्त्तव्य है कि वह नागरिकों की रक्षा करे।’ लेकिन पर्यवेक्षकों का कहना है कि इन नियमों की वजह से कंपनियों पर भारी बोझ पड़ेगा। खास कर वियतनाम में कारोबार करने वाली अमेरिकी कंपनियों के सामने इससे नई चुनौतियां पैदा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed