फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   African Envoy Ebrahim Rasool Expulsion from US President Ramaphosa says just a hiccup in relations

African Envoy Expulsion: US से राजदूत को निकाले जाने पर बोले राष्ट्रपति रामफोसा, यह कार्रवाई संबंधों में बाधा

Tue, 18 Mar 2025 03:06 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 03:06 AM IST
सार

अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच रिश्तों में एक नई खटास की संभावना तेज हो गई है। कारण है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दक्षिण अफ्रीकी राजदूत रसूल को निष्कासित कर दिया। अमेरिका के इस फैसले पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही इसे दोनों देशों के संबंध में छोटा सा बाधा बताया है।

विज्ञापन
African Envoy Ebrahim Rasool Expulsion from US President Ramaphosa says just a hiccup in relations
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका द्वारा दक्षिण अफ्रीका के राजदूत इब्राहिम रसूल को निष्कासित करने से दोनों देशों के संबंधों में एक नई खटास की आशंका देखने को मिल सकती है। जहां अमेरिका के इस फैसले पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में दक्षिण अफ्रीका के राजदूत इब्राहिम रसूल को निष्कासित करना दोनों देशों के संबंधों में एक छोटी सी बाधा है।

विज्ञापन


बता दें कि अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा का यह बयान तब आया जब इस मुद्दे पर विवाद बढ़ गया था। जहां वे पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। देखा जाए तो यह पहली बार था जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रसूल को अवांछित व्यक्ति घोषित किया था।

विज्ञापन

राष्ट्रपति रामफोसा ने व्यक्त की आशा
राष्ट्रपति रामफोसा ने मामले में आशा व्यक्त की कि यह मुद्दा सौहार्दपूर्ण तरीके से हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक छोटी सी अड़चन है, जिसे सुधारने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका के साथ दक्षिण अफ्रीका के रिश्ते महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि अमेरिका दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Politics: ट्रंप के आलोचक अफ्रीकी राजदूत को तीन दिन में अमेरिका छोड़ना होगा, विदेश विभाग ने बताया 'अवांछनीय'

अमेरिका ने रसूल के निष्कासन का भेजा नोट
साथ ही रामफोसा ने यह भी कहा कि अमेरिका ने रसूल के निष्कासन को लेकर एक राजनयिक नोट भेजा है और उन्होंने पूरी रिपोर्ट का इंतजार किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच व्यापार और अन्य मामलों में संबंधों को सुधारने की दिशा में काम किया जाएगा। रामफोसा ने इस विवाद को एक छोटा सा अड़चन बताया, जिसे जल्द ही हल किया जाएगा, और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बनाए जाएंगे।

गौरतलब है कि यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब रसूल ने एक दक्षिण अफ्रीकी एनजीओ द्वारा आयोजित चर्चा में भाग लिया। इस चर्चा में रसूल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' अभियान को वर्चस्ववाद पर आधारित बताया। इस पर रुबियो इतने नाराज हुए कि उन्होंने बिना किसी औपचारिक राजनयिक प्रक्रिया के ही रसूल को अमेरिका से वापस भेजने का आदेश दे दिया। रुबियो ने उन्हें जातिवादी और अमेरिकी राष्ट्रपति से नफरत करने वाला बताया।

ये भी पढे़ं:- ट्रंप का एक्शन: अमेरिकी न्याय विभाग का सख्त कदम, हमास के हमलों की जांच के लिए नया टास्क फोर्स बनाने का एलान

अमेरिकी विदेश विभाग ने दी जानकारी
 
दक्षिण अफ्रीका के राजदूत इब्राहिम रसूल को पिछले सप्ताह अमेरिकी विदेश विभाग ने अवांछित व्यक्ति घोषित किया। इसके बाद सोमवार को विभाग ने रसूल को शुक्रवार तक अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया। विदेश विभाग ने मामले में बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ये फैसला किया है कि अब रसूल अमेरिका में अपने देश का प्रतिनिधि नहीं कर सकते हैं। बता दें कि रुबियो ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट कर ये जानकारी दी, जिसके बाद दक्षिणी अफ्रीकी दूतावास को इस बारे में औपचारिक सूचना दी गई। 

ये भी देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed