फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan launches large-scale offensive along Pakistan border in retaliation to airstrikes

Afghanistan-Pakistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सीमा पर शुरू की सैन्य कार्रवाई, हवाई हमलों का दिया करारा जवाब

Thu, 26 Feb 2026 10:30 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 10:30 PM IST
सार

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान की तरफ से हाल ही में किए गए हवाई हमलों के जवाब में सीमा पर बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Afghanistan launches large-scale offensive along Pakistan border in retaliation to airstrikes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान के हवाई हमले के जवाब में अफगान की तालिबान सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कदम पाकिस्तान की तरफ से हाल ही में अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले करने के बाद उठाया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी तालिबानी सेना ने दी। सेना ने बताया कि उसने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


सेना ने बताया कि ये हमले पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान की सीमा पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं। अफगान सेना के एक बयान में कहा गया कि गुरुवार रात भारी झड़पें हुईं। उन्होंने बताया कि ये झड़पें पाकिस्तान के हमलों के जवाब में हुईं, पाकिस्तान का निशाना अफगानिस्तान के नंगरहार और पकतिया प्रांत पर था। हालांकि पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और किसी के घायल या मारे जाने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के हवाई हमले और अफगानिस्तान की प्रतिक्रिया
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार को अफगान सीमा के पास हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान की सेना का कहना है कि इन हमलों में उन्होंने 70 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। लेकिन अफगानिस्तान की सरकार का कहना है कि पाकिस्तान के हमलों में आम लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मामले में अफगान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा था कि कल रात उन्होंने नंगरहार और पकतिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें कई लोग मारे और घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्या चीन में बढ़ रही तानाशाही?: संसद सत्र से पहले नौ सांसदो पर गिरी गाज, जानें जिनपिंग ने क्यों की ये कार्रवाई


अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का बयान
अफगान रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि इन हमलों में स्कूल और घर निशाना बने, और कई आम लोग घायल या मारे गए। अफगान मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नंगरहार के बेहसूद जिले में एक घर पर हमला हुआ, जिसमें 23 परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। पकतिका के बर्मल जिले में एक धार्मिक मदरसे को भी निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने इन हवाई हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने नंगरहार और पकतिका के कई जिलों में हमला किया है।


पाकिस्तान का दावा इसके उलट
हालांकि अफगानिस्तान के दावों के इतर पाकिस्तान का कहना है कि ये हमले आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए किए गए, जो हाल के आत्मघाती हमलों में शामिल थे। पाकिस्तान के अनुसार, सात कैंप और छिपने के ठिकाने निशाना बनाए गए, जिनमें टीटीपी और दाइश-खोरासान शामिल थे। पाकिस्तान के राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा था कि उनके पास ठोस सबूत हैं कि हाल के हमले अफगानिस्तान में बैठी आतंकवादी कमांडर टीम की मदद से किए गए।

ये भी पढ़ें:- Epstein Files: क्या जेफरी एपस्टीन की गतिविधियों की जानकारी थी? हिलेरी क्लिंटन ने गवाही में कही ये बात

अफगानिस्तान पाकिस्तान सीमा पर तनाव

गौरतलब है कि ये हवाई हमले ऐसे समय में हुए हैं जब कुछ दिन पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमले हुए थे। बाजौर जिले में एक हमले में 11 सैनिक और एक बच्चा मारे गए। एक और हमले में बान्नु जिले में दो सैनिक मारे गए। इन हमलों में हमलावर अफगान नागरिक थे। पाकिस्तान की सेना ने चेतावनी दी थी कि वे जिम्मेदारों पर किसी भी जगह हमला करेंगे और कोई रियायत नहीं बरतेंगे।दूसरी ओर अफगानिस्तान ने बार-बार इन आरोपों को नकारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed