फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hillary Clinton in testimony says she has no information on Epstein's criminal activities

Epstein Files: क्या जेफरी एपस्टीन की गतिविधियों की जानकारी थी? हिलेरी क्लिंटन ने गवाही में कही ये बात

Thu, 26 Feb 2026 10:14 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 26 Feb 2026 10:14 PM IST
सार

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के सामने गवाही दी। क्या उन्हें यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन और मैक्सवेल के अपराधों का कोई पता था? बयान में क्या हिलेरी ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Hillary Clinton in testimony says she has no information on Epstein's criminal activities
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के सामने अपनी गवाही में कहा है कि उन्हें जेफरी एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें याद नहीं है कि वे कभी उनसे मिली हों। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


गवाही में बिल क्लिंटन भी शामिल क्यों होंगे?
रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी गवाही के साथ दो दिनों तक चलने वाली गवाही की शुरुआत हुई। इसमें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी शामिल होंगे।

 
विज्ञापन


क्लिंटन दंपती और ओवरसाइट कमिटी के बीच तनाव क्यों था?
क्लिंटन दंपती और रिपब्लिकन नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा की ओवरसाइट कमिटी के बीच महीनों से जारी तनावपूर्ण बातचीत के बाद यह बंद कमरे में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। क्लिंटन्स ने तब बयान देने के लिए सहमति दी, जब उनकी हलफनामा पेश करने की पेशकश को ओवरसाइट पैनल ने खारिज कर दिया और इसके स्पीकर जेम्स कोमर ने उनके खिलाफ कांग्रेस की अवमानना का अपराध दर्ज करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार होगा जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को इस तरह कांग्रेस के समक्ष बयान देने के लिए मजबूर किया गया है। यह दिखाता है कि एपस्टीन द्वारा नाबालिग लड़कियों के शोषण का मामला अब कैपिटल हिल और देश में एक बहुत बड़ा मुद्दा बन चुका है। 

राष्ट्रपति ट्रम्प ने क्लिंटन की गवाही पर खेद क्यों जताया?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प क्लिंटन के गवाही देने पर खेद जताया। ट्रंप पिछले साल दबाव में एपस्टीन के मामले की फाइलें जारी करने को राजी हो गए थे। एपस्टीन ने 2019 में न्यूयॉर्क जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, जबकि वह मुकदमे का सामना कर रहा था। 

ये भी पढ़ें: क्या चीन में बढ़ रही तानाशाही?: संसद सत्र से पहले जिनपिंग ने सेना के नौ अफसर हटाए, जानें क्यों हुई कार्रवाई


हिलेरी क्लिंटन ने इस महीने की शुरुआत में बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, हमारे पास बहुत स्पष्ट दस्तावेज हैं, जिसे हम साझा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति एपस्टीन के साथ धर्मार्थ उद्देश्य से यात्रा पर गए थे और उन्हें एपस्टीन से मिलने की याद नहीं है, लेकिन उन्होंने मैक्सवेल से क्लिंटन फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मेलनों में बातचीत की थी।

हिलेरी क्लिंटन मैक्सवेल से कब मिलीं?
हिलेरी क्लिंटन ने कहा, हम खुशी-खुशी बताएंगे कि हमारे पास क्या जानकारी है, जो बहुत सीमित है और उसके व्यवहार या अपराधों से बिल्कुल जुड़ी नहीं है और हम इसे सार्वजनिक रूप से साझा करना चाहते हैं। मैक्सवेल ब्रिटिश समाजसेवी हैं। वह 2010 में उनकी बेटी चेल्सी क्लिंटन की शादी में भी शामिल हुए थे। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed